Maruti Suzuki eVitara इस तारीख को होगी लॉन्च, Hyundai, Tata की इन गाड़ियों से होगा मुकाबला

Maruti Suzuki अपनी इलेक्ट्रिक SUV, eVitara को इस साल 3 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस एसयूवी की बिक्री Nexa शोरूम के जरिए करेगी। eVitara को केवल भारत में ही नहीं, बल्कि जापान,

Written by: Admin

Published on: July 19, 2025

Maruti Suzuki अपनी इलेक्ट्रिक SUV, eVitara को इस साल 3 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस एसयूवी की बिक्री Nexa शोरूम के जरिए करेगी। eVitara को केवल भारत में ही नहीं, बल्कि जापान, यूके और यूरोप जैसे ग्लोबल बाजारों में भी निर्यात किया जाएगा।

इस SUV में शानदार बैटरी ऑप्शन, एडवांस Level‑2 ADAS, तेज DC चार्जिंग दी जाएगी। आइए Maruti Suzuki eVitara के बारे में जानते हैं।

Maruti eVitara का डिजाइन कैसा है?

इस ईविटारा में रग्ड SUV-स्टाइल बॉडी क्लैडिंग और Y‑शेप्ड LED DRLs दिया गया है। इसके चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक और 18‑इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके C‑पिलर पर रियर हैंडल और चार्जिंग पोर्ट सामने बाई तरफ दिया गया है।

इंटीरियर की बात करें तो इसमें ब्रॉउन-ब्लैक कलर का डुअल‑टोन थीम दिया गया है। इसमें प्लेटिंग सेंटर कंसोल और फिक्स्ड ग्लास रूफ के साथ इसमें 10.1 इंच की टचस्क्रीन और 10.25 इंच की डिजिटल क्लस्टर के साथ 2‑स्पोक स्टीयरिंग मिलेगी। eVitara को वेंटिलेटेड सीट, पावर ड्राइवर सीट, वायरलेस चार्जर, 360° कैमरा, 7 एयरबैग, Level‑2 ADAS जैसे फीचर्स के साथ लैस किया गया है।

Maruti Suzuki e-Vitara

Maruti eVitara बैटरी व रेंज

ईविटारा को दो बैटरी पैक 49 kWh और 61 kWh के साथ पेश किया जाएगा। इसका 49 kWh बैटरी पैक फुल चार्ज होने के बाद 400 km तक की रेंज मिलेगी।

दूसरा बैटरी पैक 61 kWh फुल चार्ज होने के बाद 500 km से ज्यादा की रेंज देगा। यह DC फास्ट चार्जिंग से 45 मिनट में 10–80% तक चार्ज हो जाएगा। वहीं, इसे AC चार्जर से घर पर चार्ज करने पर 4.5–9 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।

इनसे गाड़ियों से होगा मुकाबला

भारत के बाजार में Maruti Suzuki eVitara के लॉन्च Hyundai Creta Electric, Tata Curvv EV, MG ZS EV और Mahindra BE 6 से मुकाबला देखने के लिए मिलेगा।

2025 Keeway RR300: महज इतनी कीमत में लॉन्च हुई ये स्पोर्टबाइक, जानें फीचर्स और परफार्मेंस के बारे में

Previous

2025 Keeway RR300: महज इतनी कीमत में लॉन्च हुई ये स्पोर्टबाइक, जानें फीचर्स और परफार्मेंस के बारे में

Next

RSSB Recruitment 2025: एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के 1100 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी