शुक्र और शनि बनाएंगे केंद्र योग, इन तीन राशियों के सुनहरे दिन शुरू होंगे

Kendra Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का कारक देवता माना गया है। साथ ही शनि मकर-कुंभ राशि के स्वामी ग्रह है। शनि एक राशि में ढाई वर्ष तक रहते है और इसके

Written by: Admin

Published on: July 25, 2025

Kendra Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का कारक देवता माना गया है। साथ ही शनि मकर-कुंभ राशि के स्वामी ग्रह है। शनि एक राशि में ढाई वर्ष तक रहते है और इसके बाद ही अपनी चाल में बदलाव करते हैं। वर्तमान में वह मीन राशि में विराजमान है।

इस राशि में रहते हुए न्याय के कारक शनि कई ग्रहों के साथ युति बना रहे हैं, जिससे कई शुभ-अशुभ योग का निर्माण होता है। हाल ही में शनि वक्री हुए थे, जिसका व्यापक प्रभाव 12 राशियों पर पड़ा। वहीं अब शनि केंद्र योग का निर्माण करने जा रहे हैं यह ज्योतिष की महत्वपूर्ण घटना में से एक है।

बता दें, विलासिता, सुख-संपत्ति के कारक ग्रह शुक्र और न्याय के देवता शनि 1 अगस्त 2025 को शाम 7 बजकर 1 मिनट पर एक-दूसरे से 90 डिग्री पर आएंगे। दोनों ग्रहों की यह स्थिति केंद्र योग का निर्माण करेगी, जिससे इन तीन राशि वालों को खास लाभ मिल सकता है। आइए इनके नाम जानते हैं।

मेष राशि 

केंद्र योग से मेष राशि को सफलता मिल सकती हैं। रूके हुए काम मनचाहे तरीकों से पूरे होंगे। इस दौरान आपको मेहनत का उचित फल भी मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को विशेष लाभ की प्राप्त होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह समय आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि के योग बनेंगे। सरकारी कार्यों में किया गया संघर्ष खत्म होगा। लाइफ पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। करियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों को वाहन, जमीन, या धन लाभ की प्राप्ति होगी। आपके पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद भी हल होंगे। कार्यक्षेत्र में विशेष पहचान मिलने से परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। किसी भी तरह का चुनाव से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हैं, तो अवसर अनुकूल माना जा रहा है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। केंद्र योग के प्रभाव से सेहत में चल रही परेशानियां दूर होगी। विदेश से काम कर रहे लोगों के कारोबार का विस्तार होगा। धन कमाने के कुछ नए मौके सामने आएंगे।

कुंभ राशि 

केंद्र योग कुंभ राशि वालों के जीवन में कई तरह के बदलाव लेकर आएगा। रिश्तों में अनबन दूर होगी। विवाह के लिए प्रस्ताव भी आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। वेतन में वृद्धि होगी। बोनस मिलने के संकेत दिख रहे हैं। विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। नई नौकरी के लिए किए गए प्रयास अब सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों को उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी।

Previous

साप्ताहिक राशिफल (28 जुलाई – 3 अगस्त 2025): बदलाव की बयार, कौन होगा खुशहाल, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Next

आज का पंचांग 27 जुलाई 2025, Aaj Ka Panchang 27 July 2025