मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

यशस्वी जायसवाल को ड्रॉप करने पर हैरान हुए R Ashwin, तीखी प्रतिक्रिया दी

On: August 22, 2025
Follow Us:
R Ashwin

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर ने एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया, परंतु इस चयन ने कई सवाल खड़े कर दिए है, सबसे चौंका रहा युवा ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को ड्रॉप करना।

वहीं दूसरी ओर टीम में शुभमन गिल की वापसी हुई और उन्हें उप-कप्तान की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई। इधर यशस्वी के ड्रॉप करने पर पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन (R Ashwin) भी हैरान हैं और इसे लेकर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया भी दी है।

Yashasvi Jaiswal को ड्रॉप करने के फैसले पर R Ashwin ने यह कहा

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal Asia Cup 2025), ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के बैकअप ओपनर के रूप में जगह बनाई थी। अब अचानक उन्हें एशिया कप के लिए भारतीय टीम स्क्वॉड में शामिल नहीं करना हर किसी को हैरान कर रहा है।

टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के बाद जायसवाल ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया और बीते कुछ समय में भारत के सबसे सफल युवा बल्लेबाज साबित हुए। चाहे टेस्ट हो या टी20, उन्होंने हर मौके पर खुद को साबित किया। ऐसे में टीम से बाहर होना उनके लिए बड़ा झटका है।

चयन को लेकर पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि जायसवाल के टीम से बाहर होने का असर उनके खेलने के अंदाज पर पड़ सकता है। अश्विन ने कहा कि,

अब हो सकता है कि यशस्वी टीम के लिए खेलने की बजाय अपने लिए खेलना शुरू करें। यह उनके मनोबल पर असर डाल सकता है”

उन्होंने आगे कहा कि जायसवाल को जैसे ही टेस्ट क्रिकेट में मौका मिला, उन्होंने इसे दोनों हाथों से लिया। जिस भी फॉर्मेट में खेलने का मौका मिला, उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और इस प्रदर्शन के अलावा कोई और क्या कर सकता है?, लेकिन फिर भी मौका नहीं मिला।

उन्होंने जायसवाल की टी20 स्ट्राइक रेट (165) का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा खिलाड़ी मिलना मुश्किल है जो टीम के लिए निस्वार्थ खेलते हैं। अश्विन ने कहा,

कई बल्लेबाज खुद के औसत और नंबर बचाने के लिए खेलते हैं। लेकिन यशस्वी हमेशा मौके पर शॉट खेलते हैं, टीम को प्राथमिकता देते हैं। इसके बाद भी उन्हें बाहर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह दर्शाता है कि टी20 अब ऐसा फॉर्मेट बन गया है जहां खिलाड़ी अपनी जगह बचाने के लिए खेलते है।”

एशिया कप 2025 के लिए Team India Squad का ऐलान, सूर्यकुमार कप्तान, शुभमन उप-कप्तान

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।