पीएम मोदी बिहार और कोलकाता में आज कई परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) एक रैली के लिए बिहार के गया जी पहुंच गए हैं। जहां वे बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शहरी विकास और जल आपूर्ति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 13,000 करोड़

Written by: Admin

Published on: August 22, 2025

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) एक रैली के लिए बिहार के गया जी पहुंच गए हैं। जहां वे बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शहरी विकास और जल आपूर्ति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 13,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। 

पीएम मोदी (PM Modi) बिहार को दो ट्रेनों की सौगात भी देंगे। पीएम मोदी (PM Modi) गया से दिल्ली अमृत भारत ट्रेन और वैशाली से कोडरमा बुद्ध सर्किट ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी (PM Modi) गंगा नदी पर बने औंटा-सिमरिया पुल का उद्घाटन करेंगे। 

PM Modi शाम को पहुंचेंगे कोलकाता

प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब सवा चार बजे कोलकाता पहुंचेंगे जहां वे कोलकाता मेट्रो के नए सेक्शन का उद्घाटन करने के बाद उसमें सवारी करेंगे। साथ ही पीएम मोदी (PM Modi) कोलकाता में 5 हजार 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी (PM Modi) दमदम कैनटोनमेंट में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

बिहार में PM Modi का शेड्यूल

प्रधानमंत्री मोदी सुगम यात्रा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के उन्नयन (बख्तियारपुर-मोकामा, 1,900 करोड़ रुपये) का शुभारंभ करेंगे। वह बक्सर थर्मल पावर प्लांट (6,880 करोड़ रुपये) का उद्घाटन करेंगे, जिससे 660 मेगावाट क्षमता बढ़ेगी।

वे उन्नत कैंसर उपचार के लिए मुजफ्फरपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। गंगा की सफाई के लिए नमामि गंगे सीवेज उपचार परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी अमृत भारत एक्सप्रेस (गया-दिल्ली) और बौद्ध सर्किट ट्रेन (वैशाली-कोडरमा) को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत आवास की चाबियां सौंपेंगे।

बंगाल में पीएम का शेड्यूल

प्रधानमंत्री मोदी शाम 4:15 बजे नौपारा और जय हिंद विमानबंदर मेट्रो स्टेशन के बीच चलने वाली मेट्रो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। झंडी दिखाने के समारोह के बाद, प्रधानमंत्री नए उद्घाटन वाले मार्ग पर मेट्रो की सवारी करेंगे और वापस लौटेंगे। शाम 4:45 बजे, प्रधानमंत्री मोदी दमदम के सेंट्रल जेल ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां वे पश्चिम बंगाल राज्य के लिए कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देना । शाम 5:30 बजे, प्रधानमंत्री मोदी उसी स्थल, सेंट्रल जेल ग्राउंड, दमदम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह और सांसद वेणुगोपाल में तीखी बहस

Previous

लव राशिफल 23 अगस्त 2025: प्रेम और रिश्तों में आएंगे बड़े बदलाव, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Next

महतारी सदन की स्वीकृति के आदेश जारी, महिलाओं को मिलेगी बड़ी सुविधा