केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैलरी और पेंशन को लेकर जारी किया सर्कुलर

Central Government Employees: केंद्र सरकार ने आगामी त्यौहारी सीजन के चलते केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। गणेश चतुर्थी और ओणम त्यौहार के चलते अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए समय से पहले वेतन और

Written by: Admin

Published on: August 24, 2025

Central Government Employees: केंद्र सरकार ने आगामी त्यौहारी सीजन के चलते केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। गणेश चतुर्थी और ओणम त्यौहार के चलते अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए समय से पहले वेतन और पेंशन भुगतान को मंजूरी दे दी है। यानी कि इन्हें एडवांस में सैलरी और पेंशन दी जाएगी।

कब तक किया जाएगा भुगतान? 

वित्त मंत्रालय के कार्यालय से 21 और 22 अगस्त, 2025 को जारी ज्ञापन के मुताबिक, महाराष्ट्र में डिफेंस, पोस्ट और टेलीकॉम सहित केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अगस्त का वेतन 26 अगस्त, 2025 को मिलेगा। यानी 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी से पहले इनकी सैलरी बैंक अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। वहीं केरल में 4-5 सितंबर, 2025 तक ओणम का त्यौहार मनाया जाएगा इसलिए इन्हें भी सैलरी और पेंशन का भुगतान 25 अगस्त, 2025 को कर दिया जाएगा। 

सर्कुलर में यह कहा गया

सरकार के इस फैसले का मकसद यह है कि त्यौहारी सीजन में कर्मचारियों को किसी तरह की आर्थिक परेशानी आए और वे अपने परिवारों के साथ त्यौहार को अच्छे से मना सके। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि इन भुगतानों को अग्रिम भुगतान माना जाएगा। जारी किए गए वेतन, पेंशन और मजदूरी को अगस्त/सितंबर 2025 के फाइनल सेटलमेंट में एडजस्ट किया जाएगा। सर्कुलर में कहा गया है, “इस प्रकार वितरित वेतन/मजदूरी/पेंशन को अग्रिम भुगतान माना जाएगा और प्रत्येक कर्मचारी/पेंशनभोगी के पूरे महीने के वेतन/मजदूरी/पेंशन का निर्धारण होने के बाद समायोजन के अधीन होगा।” 

रिजर्व बैंक को दिए गए निर्देश

वित्त मंत्रालय ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से केरल और महाराष्ट्र में बैंकों की शाखाओं को बिना किसी देरी के सैलरी और पेंशन के एडवांस में भुगतान करने के कार्यक्रम को लागू करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया है। वहीं केरल में केंद्र सरकार के औद्योगिक कर्मचारी भी शीघ्र भुगतान निर्देश के दायरे में आएंगे। 

DRDO ने एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली का पहला परीक्षण सफलतापूर्वक किया

Previous

DRDO ने एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली का पहला परीक्षण सफलतापूर्वक किया

Next

AUS-SA ODI Series : भले ही सीरीज जीता लेकिन साउथ अफ्रीका को इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने धो डाला