Hyundai CRETA Electric : हुंडई मोटर ने CRETA Electric लाइनअप को बढ़ाने की घोषणा की है। वाहन कंपनी ने क्रेटा इलेक्ट्रिक के तीन नए वेरिएंट्स को लॉन्च किया है।
ये तीनों वेरिएंट को Excellence, Executive Tech (42 kWh बैटरी पैक के साथ) और Executive (O) (51.4 kWh बैटरी पैक के साथ) को पेश किया गया है। जानें इन तीनों वेरिएंट के बारे में-
Hyundai CRETA Electric के नए ड्राइविंग रेंज
वाहन कंपनी Hyundai का मानना है कि EV ग्राहकों के लिए रेंज एक महत्वपूर्ण कारक है। इसे देखते हुए कंपनी अब 42 kWh और 51.4 kWh की बैटरी वाले CRETA Electric वेरिएंट्स को लेकर आई है।
इसका 42 kWh बैटरी पैक 420 KM और 51.4 kWh बैपटी पैक 510 KM की ड्राइविंग रेंज देगा।

Hyundai CRETA Electric New Features
नए वेरिएंट के साथ ही CRETA Electric को कई नए फीचर्स भी दिए गए हैं।
इस कार के सभी वेरिएंट में अब एक वायर्ड से वायरलेस एडाप्टर के जरिए वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी मिलेगी।
टॉप ट्रिम्स में डैशकैम और रियर वायरलेस चार्जर जैसे एडवांस टेक फीचर्स को शामिल किया गया है।
Hyundai CRETA Electric New वेरिएंट्स में क्या है खास?
CRETA Electric को तीन नए वेरिएंट्स दिए गए हैं। इसमें नए फीचर्स को भी शामिल किया गया है।
- Hyundai CRETA Electric Excellence (42 kWh): इस वेरिएंट को आराम और तकनीक पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए बनाया गया है। इसमें Hyundai स्मार्टसेंस लेवल 2 ADAS (20 फीचर्स के साथ), डैशकैम, सराउंड व्यू मॉनिटर, ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर, फ्रंट पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट वाली ड्राइवर व पैसेंजर सीट जैसे फीचर्स शामिल हैं। साथ ही, इसमें इको-फ्रेंडली लेदर सीटें और फ्रंट-रो वेंटिलेटेड सीटें भी दी गई है।
- Hyundai CRETA Electric Executive Tech (42 kWh): इस वेरिएंट किफायती कीमत पर हाई-टेक फीचर्स के साथ लाया गया है। इसमें वॉयस-इनेबल्ड स्मार्ट पैनोरमिक सनरूफ, इको-फ्रेंडली लेदर सीटें, फ्रंट-रो वेंटिलेटेड सीटें, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एप्पल कारप्ले और रियर विंडो सनशेड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
- Hyundai CRETA Electric Executive (O) (51.4 kWh): इस वेरिएंट को शानदार ड्राइविंग रेंज के साथ-साथ अपमार्केट फीचर्स के साथ लाया गया है। इसमें वॉयस-इनेबल्ड स्मार्ट पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल किए गए हैं।
Hyundai CRETA Electric Rate
Model | Battery Pack | Variant | Ex-Shoroom Rate (in Rs.) |
Hyundai Creta Electric | 42 kWh | Executive | 18,02,200 |
Executive Tech | 18,99,900 | ||
Premium | 19,99,900 | ||
Premium (HOME CHARGER) | 20,72,900 | ||
Excellence | 21,29,900 | ||
Excellence (HOME CHARGER) | 22,02,900 | ||
51.4 kWh | Executive (O) | 19,99,900 | |
Smart(O) | 21,53,100 | ||
Smart(O) (HOME CHARGER) | 22,26,100 | ||
Excellence | 23,66,600 | ||
Excellence (HOME CHARGER) | 24,39,600 |
Hyundai CRETA Electric New Color Option
शानदार व प्रीमियम लुक देने के लिए Hyundai CRETA Electric को दो नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं, जो मैट ब्लैक और शैडो ग्रे है।