मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Moto Book 60 Pro: मोटोरोला ने लॉन्च किया दमदार रैम के साथ एआई पावर्ड लैपटॉप, जानिए इसके Specification और Features

On: September 5, 2025
Follow Us:
Moto Book 60 Pro

Moto Book 60 Pro:  भारत में मोटो बुक 60 प्रो एआई पावर्ड लैपटॉप लॉन्च हो चुका है। Motorola का यह लैपटॉप Intel Core Ultra 7 और Core Ultra 5 H-सीरीज प्रोसेसर और बिल्ट-इन एआई फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।

इस लैपटॉप की ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो यह MIL-STD-810H स्टेंडर्ड के साथ आते हैं। इन लैपटॉप को 14-इंच 2.8K OLED डिस्प्ले, Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर के साथ लॉन्च किया गया है। आइए यहां Moto Book 60 Pro की डिटेल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानते हैं।

Moto Book 60 Pro Rate

Moto Book 60 Pro को देश में Intel Core Ultra 5 और 16GB RAM के साथ 64,990 रुपये की कीमत में पेश किया गया है।

जिसके Intel Core Ultra 7 और 32GB RAM वेरिएंट को 80,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही Motorola ने इनका 1टीबी एसएसडी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी लॉन्च किया है।

Moto Book 60 Pro
Moto Book 60 Pro Launch

इस लैपटॉप कोलेकर बैंक ऑफर्स की बात करें तो Intel Core Ultra 5 और Intel Core Ultra 7 वाले वेरिएंट को ऑफर के साथ क्रमश: 59,990 रुपये और 75,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Redmi 15C 4G Launch: रेडमी ने 6.9 इंच डिस्प्ले वाला फोन लॉन्च किया, मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, कीमत भी आपके बजट में

इस लैपटॉप को Bronze Green और Wedgewood कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। लैपटॉप को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट और Motorola इंडिया की वेबसाइट में खरीदा जा सकता है।

Moto Book 60 Pro Specification and Features

Moto Book 60 Pro लैपटॉप में 14-इंच का 2.8K (2,880×1,800) OLED स्क्रीन मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 500nits है। इस लैपटॉप की डिस्प्ले TÜV Rheinland Low Blue Light और Flicker Free सर्टिफाइड है।

Moto Book 60 Pro लैपटॉप Intel Core Ultra 5 225H और Intel Core Ultra 7 225H CPU के साथ पेश किया गया है।

ये वेरिएंट्स 16GB की DDR5 RAM और 32GB की DDR5 RAM के साथ लॉन्च किए गए हैं। दोनों ही लैपटॉप Windows 11 Home पर रन करते हैं।

Motorola के Book 60 Pro Smart Connect सपोर्ट के साथ आते हैं। ड्यूरेबिलिटी के लिए लैपटॉप MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड स्टेंडर्ड के साथ आते हैं।

इस लैपटॉप में 2W Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर का सेट मिलता है। इसके साथ ही फेशियल रिकॉग्नाइजेशन के लिए इसमें IR कैमरा दिया गया है।

iPhone 17 Series की कीमत को लेकर हुआ ये खुलासा? जानें इस Exellent फोन को लेकर ताजा रिपोर्ट के बारे में

Moto Book 60 Pro में 60Wh बैटरी का सपोर्ट है, जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, दो USB 3.2 Gen 1, दो USB-C 3.2 Gen 1 के साथ Power Delivery 3.0 और DisplayPort 1.4, HDMI 2.1 TMDS, 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।