महासमुंद : देरी से स्कूल आने वाले एवं अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महासमुंद. स्कूलों में देर से पहुंचने वाले एवं बिना कारण या पूर्व स्वीकृति के शाला में अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला भुरका के प्रधान पाठक धनुर्जय पटेल द्वारा संस्था में विलंब से आने एवं समय पूर्व जाने संबंधी शिकायत मिलने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया है।

उक्त संबंध में पूर्व में भी स्पष्टीकरण जारी किया गया था। किंतु उनके द्वारा लगातार इस प्रकार का कृत्य किया जा रहा है जो कि कार्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है।

तत्संबंध में उन्हें स्पष्टीकरण विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के समक्ष 03 कार्यालयीन दिवसों में स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करने कहा गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु उच्च कार्यालय को पत्र प्रेषित किया जाएगा।

इसी तरह जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा एवं सहायक संचालक एम.जी. सतीश नायर द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बावनकेरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया एवं अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।  

मुख्यमंत्री साय अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का शुभारंभ करेंगे