RBI Grade B Notification 2025: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई में सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। RBI की ओर से ग्रेड बी ऑफिसर के 120 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्तियां निकाली गई है।
RBI की ओर से इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 10 सितंबर 2025 से शुरू कर दी जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तक रहेगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में भाग लेने के लिए आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर कर पाएंगे।
RBI Grade B Notification 2025 भर्ती विवरण
आरबीआई की भर्ती के जरिये ग्रेड बी ऑफिसर के कुल 120 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित हैं।
- ऑफिसर ग्रेड B General: 83 पद
- ऑफिसर ग्रेड B DEPR: 17 पद
- ऑफिसर ग्रेड B DSIM: 20 पद
RBI Grade B Notification 2025: ये है परीक्षा की तारीखें
RBI की ओर से इस भर्ती के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा पूर्व में ही की जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक परीक्षा 18 एवं 19 अक्टूबर 2025 को ली जाएगी।

जो भी उम्मीदवार भर्ती के लिए तय तिथियों के अंदर आवेदन करेंगेस उनको भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
RBI Grade B Notification 2025: योग्यता
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी द्वारा ऑफिसर ग्रेड B General पदों पर आवेदन के लिए 60 फीसदी अंको के साथ ग्रेजुएशन (एससी/ एसटी/ पीएच 55%), ऑफिसर ग्रेड B DEPR पदों के लिए इकोनॉमिक्स, Finance में पोस्ट ग्रेजुएशन/ PGDM/ MBA और ऑफिसर ग्रेड B DSIM पदों पर आवेदन के लिए स्टैटिक्स या मैथमेटिक्स विषयों से पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ होना।
RPSC Teacher Recruitment 2025 के तहत टीचर के पदों पर आवेदन शुरू
इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
RBI Grade B Notification 2025: आवेदन फीस
RBI ग्रेड बी ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन के साथ उम्मीदवारों को 850 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
वहीं अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि यह फीस पिछले वर्ष के अनुसार है। ऐसे में अगर बदलाव होने पर फीस अपडेट कर दी जाएगी। भर्ती से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।