GPS-इनेबल्ड कैमरा के साथ Kawasaki Eliminator 400 का स्पेशल एडिशन लॉन्च

वाहन कंपनी Kawasaki ने जापानी बाजार में Kawasaki Eliminator 400 का एक स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। इस बाइक को Plaza Edition कहा जा रहा है, जिस शानदार डिजाइन और कुछ बेहतरीन फीचर्क के साथ

Written by: Admin

Published on: September 12, 2025

वाहन कंपनी Kawasaki ने जापानी बाजार में Kawasaki Eliminator 400 का एक स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। इस बाइक को Plaza Edition कहा जा रहा है, जिस शानदार डिजाइन और कुछ बेहतरीन फीचर्क के साथ लेकर आया गया है। आइए विस्तार में जानते हैं कि एलिमिनेटर 400 प्लाजा एडिशन को किन खास फीचर्स के साथ पेश किया गया है?

Kawasaki Eliminator 400 स्पेशल एडिशन में क्या है खास?

Kawasaki Eliminator 400 प्लाजा एडिशन को नए कलर मरून और ब्लैक पेंट स्कीम पेश किया गया है। इस बाइक को कुछ ऐसे फीचर्स से लैस किया गया है, जो प्रायः बाइक में देखने के लिए नहीं मिलते हैं।

Kawasaki ने अपनी इस बाइक के हैंडलबार पर एक USB-C चार्जिंग सॉकेट और एक GPS-इनेबल्ड डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है, जो राइडिंग के दौरान रिकॉर्डिंग करता है।

Kawasaki Eliminator 400 में 451cc, पैरेलल-ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 44.7bhp की पावर और 42.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक के इंजन को पावर देने के लिए सिक्स-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसका इंजन काफी फ्री-रेविंग और स्पोर्टी है, जो पारंपरिक क्रूजर बाइक्स के धीमे-रेविंग और हाई-टॉर्क वाले इंजनों से बेहद अलग है।

Kawasaki Eliminator 400में एक ट्रेलिस फ्रेम दिया गया है, जिसे टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और ट्विन रियर शॉक सस्पेंशन पर बनाया गया है। इसमें ब्रेकिंग के लिए ABS के साथ सिंगल 310mm फ्रंट डिस्क और 240mm रियर डिस्क दिया गया है।

इस बाइक में LED लाइट्स, ABS, राइड मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और एक फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

भारत में बिकती है Eliminator

भारतीय बाजार में बिकने वाली एलिमिनेटर Kawasaki की एकमात्र क्रूजर बाइक है। इस बाइक में एक रेक्ड-आउट फ्रंट एंड, लो-स्लंग स्टांस और एक फ्लैट हैंडलबार दिया गया है, जो इस बाइक के क्लासिक क्रूजर लुक देने का काम करते हैं। भारतीय बाजार में यह केवल ब्लैक कलर में ही ऑफर की जाती है।

Previous

प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए चतुर्थ प्रतीक्षा सूची जारी

Next

लॉन्च हुआ नया 5G फोन, स्पेशल फेस्टिव ऑफर के तहत कीमत 9 हजार से कम, जानें फीचर्स