मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पुस्तक मेला में गायत्री शक्ति ने लगाया स्टाल

On: September 12, 2025
Follow Us:
पुस्तक मेला गायत्री परिवार महासमुंद
---Advertisement---

महासमुंद. छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की रजत जयंती पर शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय में एक विशेष पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। इस आयोजन में गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद द्वारा पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखित साहित्य एवं वांग्मय का स्टाल लगाया गया।

पुस्तक मेले में युग साहित्य विस्तार केंद्र के माध्यम से जीवन मूल्यों को जागृत करने वाले साहित्य की प्रदर्शनी एवं बिक्री की गई। इस अवसर पर व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण एवं समाज निर्माण को केंद्र में रखकर तैयार किए गए साहित्य, पर्यावरण संरक्षण, कुरीति उन्मूलन, नारी एवं स्वास्थ्य शिक्षा, तथा महापुरुषों की जीवनियाँ प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहीं। विशेष रूप से पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित वांग्मय साहित्य, गायत्री माता के चित्र, चालीसा तथा अन्य प्रेरणादायी प्रकाशनों के स्टॉल लगाए गए। इस विचार क्रांति अभियान के माध्यम से उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सकारात्मक जीवनदृष्टि अपनाने की प्रेरणा दी गई।

Also Read  भगतदेवरी में दो पक्षों के बीच मारपीट, अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज

कार्यक्रम में साहित्य विस्तार केंद्र के प्रमुख नरेंद्र नायक, वरिष्ठ परिजन ललित मेश्राम, रिखीराम साहू, बोधराम साहू, पूर्णिमा साहू, रहंगडाले दीदी, राम भरोसा साहू, हेमू साहू, रामलाल साहू, भुखन सहित अन्य गायत्री परिवार के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों में रचनात्मकता और ज्ञान के प्रति रुचि को प्रोत्साहित किया, बल्कि सामाजिक जागरूकता एवं नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।