मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

श्रीराम उच्च प्राथमिक शाला महासमुंद में हिंदी दिवस मनाया गया

On: September 13, 2025
Follow Us:
हिंदी दिवस श्रीराम पाठशाला महासमुन्द
---Advertisement---

महासमुंद. शासकीय श्रीराम उच्च प्राथमिक शाला महासमुंद में 13/9/25 को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था प्रमुख श्रीमती उर्मिला मरकाम ने की।

उन्होंने बच्चों को बताया कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया था। उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को हिंदी के सम्मान और इसके संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर श्रीमती लक्ष्मी मानिकपुरी ने बच्चों को हिंदी भाषा में लेखन एवं पठन में दक्षता लाने हेतु प्रोत्साहित किया, वहीं श्रीमती गीता गोस्वामी ने विद्यार्थियों को अपनी दैनिक जीवनचर्या में हिंदी भाषा का शुद्ध रूप से उपयोग करने की प्रेरणा दी।

Also Read  महासमुंद : कलेक्टर ने किया पिथौरा संग्रहण केंद्र का निरीक्षण

शिक्षिका श्रीमती लीनू चंद्राकर ने बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए शाबाशी दी और कहा कि हमें हिंदी को सम्मान के साथ अपने जीवन की बोलचाल की भाषा बनाना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन किशोर देवांगन ने किया, जिन्होंने पूरे समय अपने प्रभावी संचालन से बच्चों को बांधे रखा। हिंदी दिवस पर बच्चों ने कविता वाचन, कविता लेखन, स्लोगन लेखन, पोस्टर निर्माण, रंगोली प्रतियोगिता तथा समूह नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। जिससे बच्चों में विभिन्न कौशल एवं सृजनात्मकता का विकास हुआ विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, गर्व और सम्मान की भावना विकसित करना रहा।

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।