निजी टेलीकॉम कंपनियों से मुकाबला करने के लिए BSNL अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक के बाद एक नए-नए प्रीपेड प्लान्स एंड ऑफर्स ला रहा है। हाल ही में कंपनी ने एक जबरदस्त Freedom Offer भी पेश किया था जहां कंपनी सिर्फ 1 रुपए में नए सिम कार्ड के साथ डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दे रही थी।
अब BSNL ने 72 दिनों की वैलिडिटी वाले एक जबरदस्त प्लान का ऐलानकिया है जिसमें यूजर्स को रोजाना न सिर्फ 2GB डेटा बल्कि अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा भी मिलेगी। इसकी खास बात है कि इस प्लान की कीमत काफी कम है लेकिन इसके फायदे काफी हैं, आइए इस प्लान के बारे में जानें।
BSNL का 485 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
BSNL ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस शानदार प्लान की घोषणा की है जिसमें कंपनी ने बताया है कि अब यूजर्स को मात्र 485 रुपए में कई जबरदस्त फायदे मिलने वाले हैं।
इस प्लान के तहत BSNL डेली 2GB हाई स्पीड डेटा दे रही है, यानी प्लान में आपको Data की फिक्र करने की जरूरत नहीं है। साथ ही यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा भी दे रहा है, जिससे आप हर दिन जितनी चाहें उतनी बातें कर सकते हैं।
इसके अलावा, इस प्लान में आपको डेली 100 एसएमएस भेजने की सुविधा भी मिल रही है, यानी अगर आप किसी को मैसेज करना चाहते हैं तो यह प्लान उन यूजर्स के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है। आपको बता दें कि प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के पास 72 दिन वाला ऐसा जबरदस्त प्लान नहीं है जिसमें इतने सारे फायदे मिलते हों। इसके अलावा कंपनी एक 28 दिन वाला जबरदस्त प्लान भी ऑफर कर रही है।
BSNL का 199 रुपये का रिचार्ज प्लान
कम पैसों में अधिक Data और कॉलिंग का फायदा चाहने वालों के लिए BSNL 28 दिन वाला का एक शानदार प्रीपेड प्लान भी ऑफर कर रही है। इस की कीमत 199 रुपये है जिसमें यूजर्स को डेली 2GB Data के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। वहीं इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।