UPSC CDS 2025: यूपीएससी ने सीडीएस-2 परीक्षा के प्रश्नपत्र  जारी किए, ऐसे डाउनलोड करें

UPSC CDS Question Paper 2025: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा-2 के प्रश्नपत्र जारी कर दिए हैं। इन प्रश्नपत्रों के PDF को अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते

Written by: Admin

Published on: September 16, 2025

UPSC CDS Question Paper 2025: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा-2 के प्रश्नपत्र जारी कर दिए हैं। इन प्रश्नपत्रों के PDF को अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 14 सितंबर 2025 को आयोजित हुई थी।

जारी प्रश्नपत्रों में अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और प्राथमिक गणित शामिल हैं। उम्मीदवार इन प्रश्नपत्रों और कोचिंग संस्थानों द्वारा साझा की गई अनौपचारिक उत्तर कुंजियों की मदद से अपने संभावित अंक का आकलन कर सकते हैं।

UPSC CDS Exam Pattern: ये था परीक्षा पैटर्न

सीडीएस-2 परीक्षा का प्रश्नपत्र कुल 100 अंकों का था। अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान के प्रश्नपत्रों में 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न थे, वहीं प्राथमिक गणित का प्रश्नपत्र 100 प्रश्नों वाला था। सामान्य ज्ञान और प्राथमिक गणित के प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में तैयार किए गए थे। सभी पेपर की अवधि दो घंटे की थी।

इस परीक्षा के मार्किंग स्कीम के अनुसार, गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग होगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर उस प्रश्न के निर्धारित अंक का एक-तिहाई हिस्सा काटे जाएंगे। यदि किसी प्रश्न के लिए एक से अधिक उत्तर दिए गए हैं, तो उसे गलत माना जाएगा और समान दंड लागू होगा। जबकि कोई प्रश्न खाली छोड़ने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

453 पदों पर की जानी है भर्ती

परीक्षा एक ही दिन तीन सत्रों में हुई – अंग्रेजी सुबह 9 से 11 बजे तक, सामान्य ज्ञान दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक और प्राथमिक गणित शाम 4 से 6 बजे तक आयोजित की गई। Written Test में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इस बार CDS 2 परीक्षा 2025 के जरिए कुल 453 पदों पर भर्ती की जाएगी।

ऐसे  डाउनलोड कर सकते हैं प्रश्नपत्र

  • UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • यहां Examinations वाले अनुभाग पर जाएं।
  • अब एक्टिव एग्जामिनेशन वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब UPSC CDS 2, 2025 वाले विकल्प को चुनें।
  • यहां आपको सभी विषयों के प्रश्नपत्र डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा।
  • संबंधित विषय वाले लिंक पर क्लिक कर प्रश्नपत्र डाउनलोड करें।

Previous

IRCTC से रेलवे टिकट बुक करने का नियम बदलेगा, 1 अक्टूबर से ये करना होगा, Indian Railway New Rule

Next

Navratri 2025: कितने दिनों की है इस बार नवरात्रि, जानें किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें?