Meta और Ray-Ban ने बनाया AI पावर्ड चश्मा, फोन निकाले बिना ही देख पाएंगे WhatsApp मैसेज, उंगलियों के इशारे से होगा कंट्रोल

फिक्सन मूवी में दिखाई जाने वाली चीजें अब हकीकत में बनने के करीब हैं। दरअसल अब आंखों के सामने सारी जानकारी दिखाने वाला चश्मा हकीकत बनने के करीब है। Mark Zuckerberg की कंपनी Meta ने

Written by: Admin

Published on: September 18, 2025

फिक्सन मूवी में दिखाई जाने वाली चीजें अब हकीकत में बनने के करीब हैं। दरअसल अब आंखों के सामने सारी जानकारी दिखाने वाला चश्मा हकीकत बनने के करीब है। Mark Zuckerberg की कंपनी Meta ने Ray-Ban के साथ मिलकर नई AI पावर्ड स्मार्ट ग्लासेज लॉन्च कर दी हैं, जिनकी खासियत है लैंस के अंदर छिपा एक छोटा सा डिस्प्ले होगा।

यह चश्मा आपको वर्चुअल दुनिया में नहीं ले जाता, बल्कि असली दुनिया में रहते हुए ही फोन के सारे काम कर देता है। इस चश्मे के साथ ही एक रिस्टबैंड भी लॉन्च हुआ है, जिससे आप सिर्फ उंगलियों के इशारे से इस चश्मे पर कंट्रोल कर पाएंगे।

नए Meta Ray-Ban Displays को एक साइबोर्ग जैसा दिखाने के लिए नहीं बनाया गया है, उन्हें एक स्टाइलिश चश्मे की तरह दिखने के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन बैकग्राउंड में Meta का AI काम करता रहता है। आइडिया सरल है, अपने फोन पर लगातार नीचे देखने के बजाय, आप मैसेज, फोटो, नेविगेशन, और बहुत कुछ इंटरेक्ट कर सकते हैं, वह भी असली दुनिया के साथ आई कॉन्टैक्ट बनाए रखते हुए।

Meta Ray-Ban Display: अब चश्मे में दिखेगा फोन का सबकुछ

आइए जानते हैं क्या है नया Meta Ray-Ban Display? इमेजिन कीजिए आप एक स्टाइलिश Ray-Ban चश्मा पहने हुए हैं, जो देखने में बिल्कुल सामान्य लगता है। लेकिन जैसे ही आपको WhatsApp पर कोई मैसेज आता है, वह आपकी आंखों के सामने हवा में तैरता हुआ दिखाई देता है। यही है इस नए ग्लासेज का जादू। लैंस के ऊपरी दाएं कोने में एक छोटा सा डिस्प्ले छिपा है, जिसे सिर्फ आप ही देख सकते हैं। इसके कई खास फीचर्स हैं:

विजुअल्स के साथ Meta AI दिखाएगा : अब AI आपको सिर्फ बताने का काम नहीं करेगा बल्कि दिखाएगा भी। यानी जैसे कोई रेसिपी हो या कोई और काम, सारे स्टेप्स आपकी आंखों के सामने होंगे।

मैसेज और वीडियो कॉल्स देखना: फोन निकाले बिना WhatsApp के नोटिफिकेशन देख पाएंगे और वीडियो कॉल पर बात कर सकते हैं, और दोस्तों को दिखा सकते हैं कि आप क्या देख रहे हैं।

लाइव ट्रांसलेशन और कैप्शन: अब किसी भी भाषा में हो रही बातचीत को लाइव कैप्शन के साथ अपनी आंखों के सामने देख और समझ सकते हैं।

नेविगेशन: गाड़ी चलातेसमय मैप्स के डायरेक्शन्स सीधे आपके चश्मे में दिखाई देंगे।

Meta Ray-Ban Displays 30 सितंबर को अमेरिकी स्टोर्स में 799 डॉलर (लगभग 70,279 रुपये) की कीमत के साथ उपलब्ध होंगे।

Meta Neural Band: ऊंगलियों पर नाचेगी टेक्नोलॉजी

इन AI पावर्ड ग्लासेज को कंट्रोल करने का तरीका तो और भी फ्यूचरिस्टिक है। Meta ने एक Neural Band नाम का रिस्टबैंड भी लॉन्च किया है। यह कलाई पर बंधा होता है और आपकी उंगलियों की मांसपेशियों में होने वाली हल्की-सी हरकत को भी पकड़कर चश्मे को संकेत देता है. लेता है।  प्राइवेसी के लिए, आपका सारा डेटा बैंड पर ही प्रोसेस होता है। और हां, इसे बनाने में उसी Vectran मटेरियल का इस्तेमाल हुआ है जो NASA ने अपने मार्स रोवर में किया था!

सस्ता ऑप्शन भी लाया गया

जो लोग ज्यादा खर्च करने के लिए तैयार नहीं हैं, उनके लिए Meta ने 379 डॉलर (लगभग 33,336 रुपये) में Ray-Ban Meta Gen 2 भी पेश किया। यह बिना डिस्प्ले वाला अपग्रेडेड वर्जन है जिसमें बेहतर बैटरी और कैमरा है। हालांकि, लाइव डेमो के दौरान कुछ गड़बड़ियां भी हुईं। जब Zuckerberg ने AI से कुकिंग डायरेक्शन दिखाने की कोशिश की, तो असिस्टेंट ने बकवास जवाब दिया। बाद में एक वीडियो कॉल डेमो के दौरान, एक्सेप्ट बटन डिस्प्ले पर दिखाई ही नहीं दिया।

Previous

20 सितंबर 2025 राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों के लिए मिल रहे ये संकेत

Next

20 हजार से कम में Oppo का नया फोन लॉन्च, 7000mAh की बैटरी मिलेगी, 256GB इंटरनल स्टोरेज