Redmi 15R 5G हुआ लॉन्च, पावरफुल बैटरी के साथ मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स, जानें कीमत

Redmi 15R 5G Launched: चीन की कंपनी रेडमी ने बुधवार को अपने घरेलू मार्केट में Redmi 15R 5G को लॉन्च किया है। यह फोन 4 कलर ऑप्शन और 6,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया

Written by: Admin

Published on: September 18, 2025

Redmi 15R 5G Launched: चीन की कंपनी रेडमी ने बुधवार को अपने घरेलू मार्केट में Redmi 15R 5G को लॉन्च किया है। यह फोन 4 कलर ऑप्शन और 6,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है, जो 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। आई है। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत लगभग 13,000 रुपये से शुरू होती है। फिलहाल इसे सिर्फ चीन में ही खरीदा जा सकता है। आइए इस फोन के दूसरे फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।

Redmi 15R 5G Features

Redmi के इस Smartphone में 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है। ब्लू लाइट एमिशन के लिए इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला हुआ है। यह एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड हाइपरOS 2 इंटरफेस पर रन करता है। मोबाइल कंपनी ने फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया है। वहीं इसे 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। रियर में यह 13MP और फ्रंट में 5MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ है। 6,000mAh की पावरफुल बैटरी वाले इस फोन का वजन 205g है।

कितनी है Redmi 15R 5G की कीमत?

रेडमी के इस फोन को 5 रैम और स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। China में इसके 4GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 1,099 युआन (लगभग 13,000 भारतीय रुपये) है। वहीं 6GB + 128GB, 8GB + 128GB, 8GB + 256GB and 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमतें क्रमश: 1,599 युआन (लगभग 19,000 रुपये), 1,699 युआन (लगभग 23,000 रुपये), 1,899 युआन (लगभग 25,000 रुपये) और 2,299 युआन (लगभग 28,000 रुपये) होगी।

भारत में इस स्मार्टफोन से किसका होगा मुकाबला?

Redmi 15R 5G को अभी तक केवल China में ही लॉन्च किया गया है। अगर यह भारत लॉन्च होता है तो इसका मुकाबला बाजार में पहले से मौजूद IQOO Z10X 5G से होगा। IQOO के उक्त स्मार्टफोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले, 50MP का रियर कैमरा और 6500 mAh की बैटरी मिलती है, जिसे  फ्लिपकार्ट से इस फोन को 13,680 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Previous

ECIL में 160 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन करने की ये है लास्ट डेट, इतनी मिलेगी सैलरी

Next

OTT पर भी Saiyaara का जलवा, 5 दिनों रच डाला इतिहास, बनाया रिकार्ड