महासमुंद : पीएमश्री स्कूलों में प्रशिक्षक पदों के लिए इंटरव्यू 24 सितंबर को

महासमुंद. समग्र शिक्षा के पीएमश्री योजना अंतर्गत जिले के 12 पीएमश्री स्कूलों हेतु संगीत प्रशिक्षक, अंशकालिक योग प्रशिक्षक, खेल शिक्षक एवं प्रशिक्षक पदों के लिए आमंत्रित आवेदनों की दावा-आपत्ति प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।

Written by: Admin

Published on: September 22, 2025

महासमुंद. समग्र शिक्षा के पीएमश्री योजना अंतर्गत जिले के 12 पीएमश्री स्कूलों हेतु संगीत प्रशिक्षक, अंशकालिक योग प्रशिक्षक, खेल शिक्षक एवं प्रशिक्षक पदों के लिए आमंत्रित आवेदनों की दावा-आपत्ति प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। अब पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं।

इसे लेकर जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा महासमुंद ने जानकारी दी है कि साक्षात्कार 24 सितंबर 2025 को प्रातः 11 बजे से जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा महासमुंद में आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवेदन में संलग्न सभी दस्तावेजों की मूल प्रति एवं 02 सेट फोटोकॉपी के साथ समय पर उपस्थित हों।

Previous

Sarakari Naukari 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, 7000+ पोस्ट पर निकली भर्तियां

Next

महासमुंद में दिव्यांग एवं वरिष्ठजनों के बनेंगे बस पास, दो दिवसीय शिविर लगेगा