लॉन्च हुआ इलेक्‍ट्रिक मिनी ट्रक Turbo EV 1000, जानें इसकी खास बातें

Turbo EV 1000: भारत में इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग भी लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से कमर्शियल सेगमेंट में नए वाहनों को पेश और लॉन्‍च किया जा रहा है।

Written by: Admin

Published on: September 23, 2025

Turbo EV 1000: भारत में इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग भी लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से कमर्शियल सेगमेंट में नए वाहनों को पेश और लॉन्‍च किया जा रहा है।

इसी बीच यूलर की ओर से भी दुनिया के पहले इलेक्‍ट्रिक मिनी ट्रक (Electric Mini Truck) को लॉन्‍च किया गया है। इसमें किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं, किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है।

Euler ने नया ट्रक लॉन्च किया

यूलर की ओर से भारतीय बाजार में नए इलेक्‍ट्रिक ट्रक को लॉन्‍च कर दिया गया है। वाहन निर्माता की ओर से इस मिनी इलेक्‍ट्रिक ट्रक को अनेक तरह की खासियत के साथ लॉन्‍च किया है।

क्‍या है खास बात?

वाहन निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यूलर के नए ट्रक में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। इस ट्क में इंडस्‍ट्री का पहला बेजल फ्री हेडलैंप दिया गया है। साथ ही इसमें हाई ल्‍यूमिनस की हेडलाइट दी गई हैं जिससे रात के समय ज्‍यादा रोशनी मिलती है।

कितनी है इस ट्रक की रेंज

यूलर की ओर से इस मिनी इलेक्ट्रिक ट्रक को सिंगल चार्ज के बाद 140 से 170 किमी तक की रेंज के साथ चलाया जा सकता है। इसमें लगे मोटर से इसे 140 एनएम का टॉर्क मिलता है। इसमें सुरक्षा के लिए R13 व्‍हील प्‍लेटफॉर्म के साथ डिस्‍क ब्रेक दिए गए हैं। फास्‍ट चार्जर से इसकी बैटरी को 15 मिनट में चार्ज कर 50 किमी तक चलाया जा सकता है।

अधिकारियों ने यह कहा

यूलर मोटर के फाउंडर और सीईओ सौरभ कुमार के अनुसार कि हमें आज यूलर Turbo EV 1000 लॉन्च करते हुए गर्व हो रहा है, क्योंकि हमारा मानना ​​है कि यह भारत के लॉजिस्टिक्स उद्योग की वास्तविक दुनिया की व्यावहारिक ज़रूरतों के साथ गहन इंजीनियरिंग नवाचार का संगम है। ऐसे में Euler Turbo EV 1000 भारत में स्थायी गतिशीलता की ओर बदलाव लाने के लिए एक महत्वपूर्ण समय पर आ रहा है।

कितना है रेट

वाहन निर्माता की ओर से इस Electric Mini Truck को भारतीय बाजार में 5.99 लाख रुपये की Ex-Showroom कीमत पर लॉन्‍च किया गया है।

Previous

मार्केट में आया देश का First Smart Watch Connected इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

Next

छह साल की वारंटी के साथ लॉन्च हुआ Mahindra YUVO TECH+ 475 DI ट्रैक्‍टर, इतनी है कीमत