अब और भी सस्ती हुई Honda Amaze, जानें GST 2.0 रेट लागू होने के बाद ग्राहकों को कितनी होगी बचत
Honda Amaze: देश की सबसे किफायती व ADAS टेक्नालॉजी वाली कार Honda Amaze अब और सस्ती हो गई है। नई GST 2.0 रेट लागू होने के बाद इसकी कीमतों में 1,20,000 रुपये तक की कटौती हुई है।
बेस वेरिएंट S MT (Old Gen), जो पहले 7,62,800 में बिक रही थी, अब इसकी कीमत घटकर सिर्फ 6,97,700 एक्स-शोरूम रह गई है। यानी ग्राहकों को अब पहले की तुलना में 65,100 की सीधी बचत हो रही है। बता दें कि Honda Amaze का सीधा मुकाबला Maruti Dzire से होता है।
होंडा अमेज के फीचर्स
बेहतर क्वालिटी मटेरियल का इस्तेमाल होने के चलते Honda Amaze का केबिन प्रीमियम फील देता है। इसका 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री और पुश-बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स इसे मॉडर्न बनाते हैं। इसके अलावा, इसमें 420 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है, जो सामान रखने के लिए पर्याप्त है।
Honda Amaze के सेफ्टी फीचर्स
Honda Amaze को सबसे सस्ती ADAS (Honda Sensing) वाली कार कहा जाता है। इसमें लेन-कीपिंग असिस्ट, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल और कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, इस कार में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, रियर-पार्किंग सेंसर, रियर-व्यू कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसी सेफ्टी फीचर्स दी गई हैं। यही वजह है कि यह सेगमेंट में सबसे सुरक्षित सेडान में गिनी जाती है।
कार की इंजन और परफॉर्मेंस
नई Honda Amaze में 1.2-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 89 bhp पावर और 110 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन अब E20 फ्यूल स्टैंडर्ड के अनुरूप है। ग्राहकों के लिए यह कार 5-स्पीड मैनुअल और 7-स्टेप CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों विकल्पों में है। कुछ वेरिएंट्स में अब भी 1.5-लीटर i-DTEC डीजल इंजन मिलता है, जो 100 PS पावर और 200 Nm टॉर्क के साथ शानदार परफॉर्मेंस देता है।
होंडा अमेज की माइलेज
Honda Amaze माइलेज के मामले में भी अच्छी है। इसका पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 18 से 19 kmpl तक का माइलेज देता है। पेट्रोल CVT वेरिएंट 18 से 24 kmpl तक का माइलेज ऑफर करता है। वहीं, डीजल वेरिएंट सबसे ज्यादा 24.7 kmpl का माइलेज देता है।
Honda Amaze की टक्कर?
Honda Amaze का भारतीय ऑटो बाजार में सीधा मुकाबला Maruti Dzire, Hyundai Aura और Tata Tigor जैसी कॉम्पैक्ट सेडान से होता है। खासकर Maruti Dzire की कीमत में भी अब 87,700 तक की कटौती हुई है, जिससे इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.25 लाख हो गई है। दोनों ही कारें अब पहले से ज्यादा वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन बन गई हैं। ऐसे में, कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में ग्राहकों के पास अब पहले से कहीं ज्यादा बेहतर विकल्प मौजूद हैं।