महासमुंद : कलेक्टर ने घोषित किए स्थानीय अवकाश

महासमुंद. कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कैलेण्डर वर्ष-2025 के लिए महासमुंद जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं के लिए बुधवार 1 अक्टूबर 2025 को दशहरा (महानवमी) पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इसी

Written by: Admin

Published on: September 30, 2025

महासमुंद. कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कैलेण्डर वर्ष-2025 के लिए महासमुंद जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं के लिए बुधवार 1 अक्टूबर 2025 को दशहरा (महानवमी) पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

इसी तरह आगामी 21 अक्टूबर 2025 को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) को भी स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उपरोक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय, उपकोषालय के लिए लागू नहीं होगा

गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित

राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए गुरुवार 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। जिसके फलस्वरूप कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने उक्त शुष्क दिवस में जिले की समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट, प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों, एफ.एल. 3 सपना बार एण्ड रेस्टोरेंट तथा मद्य भंडागार पूर्णतः बंद रखने आदेशित किया है। उक्त दिवस में मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।

कलेक्टर ने घोषित किया शुष्क दिवस, इस दिन नहीं बिकेगी शराब

व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़े

टेलीग्राम चैनल से जुड़े

फेसबुक पेज को फॉलो करें

X पर फॉलो करें

Previous

आज का मेष राशिफल 1 अक्टूबर 2025: आपके दिन का भविष्यफल

Next

महासमुंद : आंगनबाड़ी केंद्र में कन्या भोज का आयोजन