पेट्रोल पंप कर्मचारी से दो लोगों ने की मारपीट

महासमुंद. सागरपाली के पेट्रोल पंप में काम करने वाले एक कर्मचारी के साथ दो लोगों ने मारपीट कर दी। मामले की रिपोर्ट सरायपाली थाने में प्रार्थी ने दर्ज कराई है। पुलिस को प्रार्थी सरोज जायसवाल

Written by: Admin

Published on: October 2, 2025

महासमुंद. सागरपाली के पेट्रोल पंप में काम करने वाले एक कर्मचारी के साथ दो लोगों ने मारपीट कर दी। मामले की रिपोर्ट सरायपाली थाने में प्रार्थी ने दर्ज कराई है।

पुलिस को प्रार्थी सरोज जायसवाल ग्राम लंबर ने बताया कि वह मां संतोषी फ्युल्स सागरपाली में 30 सितंबर की रात 7 से सुबह 8 बजे तक ड्यूटी कर रहा था। रात करीबन 9.30 बजे सागरपाली का चिंतामणि भोई पेट्रोल डलवाने आया। इस दौरान चिंतामणि भोई ने गाली गलौज कर हाथ मुक्का एवं चप्पल से मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने भाई धीरज भोई को फोन कर बुलाया और फिर दोनों ने हाथ मुक्का एवं चप्पल से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़े

टेलीग्राम चैनल से जुड़े

फेसबुक पेज को फॉलो करें

X पर फॉलो करें

Previous

ट्रक चालक से मारपीट कर 2 हजार रुपए की लूट, आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

Next

शराब पकड़ने गई पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़, एक गिरफ्तार, दो फरार