AIIMS में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्ती, 60 हजार से ज्यादा मिलेगी वेतन, 14 अक्टूबर तक करें आवेदन

AIIMS Nagpur ने सीनियर रेजिडेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस पद के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अगर आप डॉक्टर हैं और AIIMS  में

Written by: Admin

Published on: October 3, 2025

AIIMS Nagpur ने सीनियर रेजिडेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस पद के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अगर आप डॉक्टर हैं और AIIMS  में काम करने का सपना देखते हैं तो एक शानदार मौका है अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नागपुर (AIIMS Nagpur) ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 73 पदों पर नियुक्ति की रही है। ऑनलाइन आवेदन 14 अक्टूबर 2025 तक किए जा सकेंगे।

भर्ती विवरण

एम्स में कुल 73 पदों में से अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण भी तय किया गया है। सामान्य वर्ग के 20 पद, ओबीसी के  23 पद, एससी के 14 पद और एसटी के 08 पद, ईडब्ल्यूएस के 08 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयन होने के बाद कैंडिडेट्स को हर महीने 67700 रुपये वेतन मिलेगा।

योग्यता

आवेदन कर रहे उम्मीदवार द्वारा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मेडिकल में पोस्टग्रेजुएट (PG) डिग्री हासिल की हो इसके अलावा, नियुक्ति से पहले उम्मीदवार का नाम NMC, MCI, MMC या DCI में रजिस्टर्ड होना चाहिए।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की अधिकतम उम्र 45 साल रखी गई है हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट भी दी जाएगी। SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी।

यह भी पढ़ें  – ITI गेस्ट लेक्चरर भर्ती के लिए मंगाए आवेदन, अंतिम तिथि 15.10.2025

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क भी देना होगा। जनरल, ओबीसी, और EWS उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये, SC और ST उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये देने होंगे।

कैसे करें आवेदन?

  • ऑफिशियल वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉग इन कर आवेदन फॉर्म को भरना होगा।
  • अब आप आवेदन फॉर्म को चेक कीजिए और इसके बाद अपनी शुल्क जमा कीजिए।
  • इसके बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर लें।
  • अंत में इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़े

टेलीग्राम चैनल से जुड़े

फेसबुक पेज को फॉलो करें

X पर फॉलो करें

Previous

4 अक्टूबर 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल: जानें मूलांक 1 से 9 वालों का दिन कैसा रहेगा

Next

HPU AE Recruitment 2025: हरियाणा पावर यूटिलिटीज में 285 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू, ग्रेजुएट करें अप्लाई