DSSSB TGT Vacancy 2025: दिल्ली में TGT के बंपर पर भर्ती निकली, आवेदन आज से, 5000+ पोस्ट

DSSSB TGT Vacancy 2025: शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के बंपर पदों पर भर्ती के लिए

Written by: Admin

Published on: October 9, 2025

DSSSB TGT Vacancy 2025: शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के बंपर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

इस अधिसूचना के मुताबिक Delhi TGT Bharti 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 9 अक्टूबर से शुरू हो रही है। जो 7 नवंबर 2025 तक पूर्ण की जाएगी। जो भी कैंडिडेट भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे तय तिथियों के अंदर डीएसएसएससबी के OARS पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।

DSSSB TGT Bharti 2025: भर्ती विवरण

दिल्ली टीजीटी शिक्षक भर्ती के माध्यम से 5346 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सब्जेक्ट के अनुसार भर्ती डिटेल निम्नलिखित है-

पद/विषयपदों की संख्या (मेल)पदों की संख्या (फीमेल)
टीजीटी मैथमेटिक्स744376
टीजीटी इंग्लिश869104
टीजीटी सोशल साइंस31092
टीजीटी नेचुरल साइंस630502
टीजीटी हिंदी420126
टीजीटी संस्कृत342416
टीजीटी उर्दू45116
टीजीटी पंजाबी67160
ड्रॉइंग टीचर कुल 15
स्पेशल एजुकेशन टीचरकुल 2 

DSSSB TGT Recruitment 2025: पात्रता एवं मापदंड

शिक्षक भर्ती में भाग लेने के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन के साथ बीएड/ 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड/ B.Ed-M.Ed आदि किया हो।

वहीं कैंडिडेट ने सीटीईटी एग्जाम भी क्वालीफाई किया हो। इसके अलावा कैंडिडेट की उम्र 1 नवंबर 2025 को ध्यान में रखकर 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। पात्रता एवं मापदंड की जानकारी पदानुसार जानने के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं। 

दिल्ली टीजीटी भर्ती 2025 आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले DSSSB के ऑफिशियल पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाना है।
  • होम पेज पर आपको पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना है।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद कैंडिडेट अन्य जानकारी, फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करना होगा।
  • अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) भरकर फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

DSSSB TGT Vacancy 2025Click Notification Link

शिक्षक भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क के रूप में जमा करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी एवं सभी वर्ग की महिला कैंडिडेट भर्ती में भाग लेने के लिए निशुल्क रूप से आवेदन कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें-CG: संविदा भर्ती के लिए 6 अक्टूबर को वॉक-इन-इंटरव्यू, 7 पदों पर होगी भर्ती, वेतन एक लाख 50 हजार तक

व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़े

फेसबुक पेज को फॉलो करें

X पर फॉलो करें

टेलिग्राम चैनल से जुड़े

Previous

नेशनल हाईवे 130-डी नारायणपुर-अबूझमाड़ को महाराष्ट्र से जोड़ेगा

Next

Bihar Police Constable Recruitment 2025: बिहार कॉन्स्टेबल, जेल वार्डर के पदों पर चल रहे आवेदन, 12th पास के लिए गोल्डन चांस