Weather Update : चक्रवाती तूफान ‘Shakhti’ अपडेट, यहां हो रही तेज बारिश, इन राज्‍यों में अलर्ट

Weather Update : अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान को ‘शक्ति‘ नाम दिया गया है। इस तूफान के कारण Maharashtra के मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्र में बारिश हो रही है। Maharashtra के कई जिले हाई

Written by: Admin

Published on: October 5, 2025

Weather Update : अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान को ‘शक्ति‘ नाम दिया गया है। इस तूफान के कारण Maharashtra के मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्र में बारिश हो रही है। Maharashtra के कई जिले हाई अलर्ट पर रखे गए हैं।

दूसरी ओर गुजरात, ओडिशा, छत्‍तीसगढ़, बिहार, झारखंड, राजस्‍थान, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्‍यप्रदेश और उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट जारी किया गया है। दार्जिलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन से कई लोगों की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर के जोजिलापास के जीरो पॉइंट सोनमर्ग में रविवार को पहली बर्फबारी हुई।

खबरों के अनुसार, इस साल के मानसून सीजन का पहला चक्रवाती तूफान अरब सागर में उठा है, जिसे ‘शक्ति’ नाम दिया गया है। इस तूफान के कारण Maharashtra के मराठवाड़ा और विदर्भ में बारिश हो रही है, Maharashtra के कई जिले हाई अलर्ट पर हैं, साथ ही गुजरात, ओडिशा, छत्‍तीसगढ़, बिहार, झारखंड, राजस्‍थान, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्‍यप्रदेश और उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट जारी किया गया है।

Maharashtra के कई जिले हाई अलर्ट पर रखे गए: मौसम विशेषज्ञों के अनुसार ओमान तटवर्ती इलाकों और आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। चक्रवात शक्ति की वजह से Maharashtra के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। Maharashtra के कई जिले हाई अलर्ट पर हैं। इससे प्रभावित होने वाले जिलों में पालघर, सिंधुदुर्ग, अहिल्यानगर, कोल्हापुर के घाट, कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर, परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, धाराशिव, भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर और यवतमाल शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट : मंगलवार तक गुजरात-Maharashtra तट पर समुद्र की स्थिति खराब हो सकती है। 55 से 65 किमी प्रति घंटे से लेकर 75 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। Madhya Pradesh में मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में चक्रवाती तूफान के कारण अगले 2-3 दिनों तक प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आंधी-तूफान आने की भी आशंका जताई गई है।

व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़े

फेसबुक पेज को फॉलो करें

X पर फॉलो करें

टेलिग्राम चैनल से जुड़े

Previous

New Honda Amaze को सिर्फ 2 लाख Down Payment देकर लाएं घर, इतनी बनेगी EMI

Next

Aaj Ka Mausam : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, ओलावृष्टि की आशंका, मौसम विभाग का अलर्ट