Surya Gochar October 2025: धनतेरस दिन सूर्य का गोचर तुला राशि में, इन ये दो राशियों की दिक्कतें होंगी दूर

Surya Gochar October 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 17 अक्टूबर 2025 को रमा एकादशी है। रमा एकादशी पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन

Written by: Admin

Published on: October 8, 2025

Surya Gochar October 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 17 अक्टूबर 2025 को रमा एकादशी है। रमा एकादशी पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लक्ष्मी नारायण भगवान की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही मनचाहा वरदान पाने के लिए एकादशी का व्रत श्रद्धालुओं द्वारा रखा जाता है।

ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकदाशी तिथि यानी रमा एकादशी के दिन सूर्य देव का राशि परिवर्तन होगा। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। साथ ही जॉब से संबधित दिक्कतें दूर होंगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानें-

सूर्य गोचर अक्टूबर 2025

सूर्य को ज्योतिषमें आत्मा के कारक माना जाता है। सूर्य देव शुक्रवार 17 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव एक महीने तक गोचर करेंगे। इसके बाद राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से धनु और मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। 

धनु राशि (Sagittarius)

सूर्य देव के तुला राशि में गोचर करने से धनु राशि के जातकों को करियर में लाभ होगा। सूर्य देव इन राशि वालों को शुभ फल देंगे। इससे करियर और कारोबार में उन्नति होगी। आपकी चर्चा दूर-दूर तक होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। नेतृत्व करने की क्षमता भी आपमें बढ़ेगी। काम को पूरा करने में सफल होंगे। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। पिता जी की सेहत अच्छी रहेगी। सूर्य देव की कृपा से निवेश में लाभ हो सकता है।धन संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। अधिकार वर्ग का आपको साथ मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)

सूर्य देव आपके लिए अनुकूल रहेंगे। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। जॉब में बड़ी सफलता मिलेगी। आप अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। आपमें अदम्य साहस है। इसके जरिए जीवन में सबकुछ पा सकते हैं। किसी कार्य के लिए सम्मानित हो सकते हैं। सरकारी नौकरी लगने के भी योग बन रहे हैं। दान-पुण्य में वृद्धि होगी। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें।

व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़े

फेसबुक पेज को फॉलो करें

X पर फॉलो करें

टेलिग्राम चैनल से जुड़े

Previous

आवास निर्माण में सक्ती जिले ने बनाया नया कीर्तिमान

Next

सिर्फ 799 रुपये में Jio ने लॉन्च किया ये भरोसेमंद फोन, जानें क्या-क्या हैं खूबियां