144 लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर. बलौदाबाजार जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा की जब्ती के संबंध में बड़ी कार्रवाई की गई है। आबकारी विभाग की टीम द्वारा वृत्त लवन अंतर्गत ग्राम जुड़ा में दबिश देकर 144 बल्क लीटर

Written by: Admin

Published on: October 9, 2025

रायपुर. बलौदाबाजार जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा की जब्ती के संबंध में बड़ी कार्रवाई की गई है। आबकारी विभाग की टीम द्वारा वृत्त लवन अंतर्गत ग्राम जुड़ा में दबिश देकर 144 बल्क लीटर (800 पाव नग) अवैध विदेशी मदिरा गोवा व्हिस्की (नॉन-ड्यूटी पेड) जब्त की गई। विभाग द्वारा जब्त मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य 96 हजार रूपए आंका गया है।

मामले में आरोपी परमेश्वर खूंटे निवासी ग्राम जुड़ा (थाना लवन) के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(2), 59(क) एवं 36 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। बलौदाबाजार जिले में अवैध मदिरा निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध आबकारी विभाग की टीम द्वारा जांच-पड़ताल और कार्रवाई का यह अभियान आगे भी जारी लगातार रहेगा। 

मुख्यमंत्री साय ने प्रयोगशाला तकनीशियन के पद पर चयनित 233 अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़े

फेसबुक पेज को फॉलो करें

X पर फॉलो करें

टेलिग्राम चैनल से जुड़े

Previous

Jio Recharge Plan: जियो का ये धांसू रिचार्ज प्लान, 4 लोगों के फोन में चलेगा इंटरनेट, साथ ही मिलेंगे कई फ्री बेनिफिट्स

Next

WhatsApp का नया और रोचक फीचर जल्द आएगा, Instagram से प्रेरित, जानें कैसे करेगा काम?