महासमुंद. ग्राम भोकलूडीह के महिला समूह ने एक महिला के पास से महुआ शराब बरामद किया है। घटना की सूचना मिलने पर सांकरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि ग्राम भोकलूडीह के महिला समूह के अध्यक्ष तिलोतमा साहू एवं सदस्यों के द्वारा ग्राम भोकलूडीह में कार्तिक मोती साहू के द्वारा अवैध रूप से हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब पकड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रार्थिया तिलोतमा साहू के रिपोर्ट पर आरोपी कार्तिकमोती साहू पति श्यातम लाल साहू (53 साल) ग्राम भोकलूडीह थाना सांकरा के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही आरोपी महिला के कब्जे 7 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 1400 रुपये को बरामद किया।
रुपए के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, मारपीट