रायपुर. स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 917 प्रधान पाठकों (ई-संवर्ग) को प्राचार्य, उच्च माध्यमिक विद्यालय (उ.मा.वि.) पद पर पदोन्नति प्रदान की है।
इन पदोन्नत प्राचार्यों की पदस्थापना के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया 17 नवंबर से 21 नवंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।
काउंसिलिंग का आयोजन प्रतिदिन शासकीय शिक्षा महाविद्यालय, सेक्टर-29, अटल नगर (नवा रायपुर) में किया जाएगा, जहाँ रोजाना 250 प्राचार्य भाग लेंगे। इसके लिए विभाग ने दो पालियाँ निर्धारित की हैं, जिसमें प्रतिदिन 125-125 प्राचार्यों को उपस्थित होना होगा।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, पदोन्नत प्राचार्यों की सूची तथा रिक्त पदों का विवरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।
सभी चयनित उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर निर्धारित समय पर काउंसिलिंग में उपस्थित हो सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल देखें:
स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ – eduportal.cg.nic.in
5 हड़ताली सहकारी समिति प्रबंधक सेवा से बर्खास्त किए गए, शासन की कार्रवाई