भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा — मंत्री खुशवंत साहेब | महासमुंद में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन

महासमुंद. जनजातीय जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आज जिला पंचायत सभाकक्ष में गरिमामय रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र

Written by: Admin

Published on: November 15, 2025

महासमुंद. जनजातीय जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आज जिला पंचायत सभाकक्ष में गरिमामय रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर देश को संबोधित किया तथा कई बहुउद्देशीय केंद्रों का शुभारंभ और छात्रावासों का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक संपत अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल, उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

भगवान बिरसा मुंडा का त्याग और संघर्ष हमारा मार्गदर्शन मंत्री खुशवंत साहेब

अपने संबोधन में मंत्री खुशवंत साहेब ने कहा—

“आज का दिन आदिवासी समाज की अस्मिता, संघर्ष, त्याग और गौरव को याद करने का शुभ अवसर है। बिरसा मुंडा ने जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।”

उन्होंने कहा कि सिर्फ 25 वर्ष की अल्पायु में अंग्रेजों के अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करते हुए बिरसा मुंडा ने प्राणों का बलिदान दिया, लेकिन उनका आंदोलन आज भी आदिवासी समाज की शक्ति, सम्मान और एकता का आधार है। मंत्री ने प्रधानमंत्री द्वारा बिरसा मुंडा जन्मवर्ष को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में घोषित करने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे करोड़ों आदिवासी भाइयों-बहनों का आत्मसम्मान बढ़ा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 02 बहुउद्देशीय केंद्रों का वर्चुअल शुभारंभ तथा 13 छात्रावासों का शिलान्यास किया।
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अत्याचार और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते हुए स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा प्रदान की।
बसना विधायक संपत अग्रवाल ने कहा कि उनकी विरासत हमें अपनी संस्कृति और अधिकारों के संरक्षण का संदेश देती है।

सम्मान और योजनाओं का वितरण

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मोमेंटो प्रदान किया गया।
जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत—

  • PM जनमन आवास योजना के 5 हितग्राहियों को सांकेतिक चाबियाँ
  • स्व-सहायता समूहों को ₹1.5 लाख और ₹6 लाख के चेक
  • आयुष्मान कार्ड वितरण
  • डेयरी फार्म स्थापना के लिए वित्तीय सहायता

जिले में जनजातीय विकास के महत्वपूर्ण कार्य

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बताया कि पिछले वर्ष में—

  • 3025 आधार कार्ड
  • 1887 आयुष्मान कार्ड
  • 2102 बैंक खाते
  • 3099 राशन कार्ड जारी किए गए
  • 678 आवास, 26 सड़क एवं पेयजल-विद्युत-आंगनबाड़ी सुविधाएँ विकसित

धरती आबा कार्यक्रम के अंतर्गत 308 ग्रामों के लिए विलेज एक्शन प्लान तैयार किया गया है।

स्टॉल और प्रदर्शनी का अवलोकन

कार्यक्रम पूर्व मंत्री खुशवंत साहेब एवं जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, बिहान एवं अन्य विभागों की प्रदर्शनी-स्टॉल्स का अवलोकन किया तथा स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की सराहना की।

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही: पिथौरा के इन वालंटियर्स को कारण बताओ नोटिस, निर्वाचन अधिकारी सख्त

Previous

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही: पिथौरा के इन वालंटियर्स को कारण बताओ नोटिस, निर्वाचन अधिकारी सख्त

Next

महासमुंद भाजपा जिला पदाधिकारियों की सूची जारी