रायपुर. देशभर के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 21वीं किस्त जारी होने जा रही है। यह राशि आने वाले 19 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर के लगभग 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में करीब 18 हजार करोड़ रुपए की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इस दौरान प्रधानमंत्री वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़ेंगे।
इस कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में किया जाएगा, जहाँ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में 25 लाख से अधिक किसानों को इस किस्त का लाभ मिलेगा।
कितने किसानों को मिलेगा लाभ?
सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त देशभर के लगभग 9 करोड़ पात्र किसानों को प्रदान की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा कुल ₹18,000 करोड़ की राशि जारी की जाएगी।
प्रत्येक किसान के बैंक खाते में ₹2,000 सीधे DBT के माध्यम से भेजे जाएंगे।
किसानों का इंतजार खत्म
PM Kisan Yojana से जुड़े लाभार्थियों के लिए यह बड़ा अपडेट है क्योंकि सभी किसान 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
सरकार की यह घोषणा त्योहारी और रबी सीजन के समय किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। यह राशि सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी।
धमतरी में तैयारियां तेज
कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वन मंत्री केदार कश्यप और जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने निरीक्षण किया।
यह कार्यक्रम डॉ. शोभाराम देवांगन हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान:
- मुख्य मंच निर्माण
- स्टॉलों की व्यवस्था
- पार्किंग और सुरक्षा प्रबंधन
- अतिथियों के बैठने की व्यवस्था
- पेयजल एवं प्रवेश मार्ग
जैसी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
वन मंत्री ने अधिकारियों को समयबद्ध, साफ-सुथरा और व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसी के साथ हेलीपेड और VVIP मूवमेंट की तैयारियों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा, पूर्व विधायक रंजना साहू, पुलिस अधीक्षक और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी








