टॉकीज में हुई चोरी का खुलासा, बाप-बेटे ने मिलकर उड़ाए कार और 80 हजार, गिरफ्तार हुए

महासमुंद. नगर के विठोबा टॉकीज से कार और 80 हजार रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी बाप-बेटे हैं। इनके कब्जे

Written by: Admin

Published on: November 18, 2025

महासमुंद. नगर के विठोबा टॉकीज से कार और 80 हजार रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी बाप-बेटे हैं। इनके कब्जे से कार और नगद रकम को बरामद किया गया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अक्षय राव साकरकर पिता प्रकाश राव साकरकर ने बताया कि वह श्री विठोबा टॉकीज (सिनेमा गृह) महासमुंद का संचालक है। 16 नवंबर की रात लगभग 12:30 बजे तक श्री विठोबा टॉकीज के कार्यालय में अपना कार्य निपटाकर आलमारी में 80,000 रुपए को काले रंग और पीले रंग के बैग में रखकर ताला लगाकर घर चला गया था। 17 नवंबर की सुबह 6 बजे उसके भाई भूपेश साकरकर ने बताया कि वह सुबह जिम जाने के लिए गाड़ी लेने टॉकीज आया तो देखा कि कार्यालय की खिड़की टूटी हुई है और अंदर देखने पर तीन आलमारियां खुली हुई थी और सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद प्रार्थी टॉकीज पहुंचा। कार्यालय का दरवाजा खोलकर अंदर गया और देखा कि आलमारी में रखे गए 80,000 रुपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर लिया है। वहीं कार्यालय के उसके टेबल के दराज में रखे क्रेटा कार सीजी 06 जीयू 9990 की चाबी को निकालकर टॉकीज परिसर में उक्त कार को मेन गेट का ताला तोड़कर चोरी कर लिया गया। पुलिस द्वारा मामले में रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस की टीम के द्वारा घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखा गया तथा संदिग्ध लोगों की पता तलाश कर रही थी तथा प्रार्थी से टॉकिज के पूर्व कर्मचारियों की सूची लेकर जानकारी एकत्र करना शुरू किया गया। तभी प्रार्थी के द्वारा बताया कि रात्रि में टॉकिज के आसपास मनीष बंसोड़ को देखा गया है कि पुलिस की टीम के द्वारा मनीष बंसोड़ का पतासाजी कर पकड़ा गया। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम मनीष बंसोड पिता संतोष बंसोड़ (18 वर्ष) वार्ड नं. 11 खैराभाठा थाना महासमुंद बताया। उससे चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि टॉकिज का पैसा कहा रखतें हैं उसे पता था।

दिनांक 16 नवंबर को विठोवा टॉकीज में रात्रि 12.45 बजे के आसपास वह अपने पिता संतोष बंसोड़ के साथ चोरी करने के इरादे से अपने घर से लाये सब्बल से तोडकर वह अंदर गया एवं उसके पिता बाहर में निगरानी कर रहा था। आरोपी ने आफिस के अंदर रखे टेबल के दराज व आलमारी को खोलकर देखा, जिसमें से क्रेटा कार की चाबी को निकाला और आलमारी में रखे काले रंग के बैग में रखे पैसा को निकाल लिया। पुलिस टीम ने आरोपी के पिता संतोष बंसोड़ पिता किशन बंसोड़ (45 वर्ष) वार्ड नं. 11 खैराभाठा को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 80,000 रुपये एवं क्रेटा कार कीमत 12,00,000 रुपए को जब्त कर धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

टॉकीज से क्रेटा कार और 80 हजार की चोरी

Previous

BPSC Result : बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी किया 71वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Next

छत्तीसगढ़ बिजली बिल में राहत: 200 यूनिट तक हाफ बिजली योजना की घोषणा| 42 लाख उपभोक्ताओं को फायदा