पूर्व पालिकाध्यक्ष राशि ने डीएसपी पद पर चयनित हर्ष का किया सम्मान

महासमुंद. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 की चयन परीक्षा में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी पद) पर रैंक ..34 पर . चयनित ईमली भाठा निवासी हर्ष वर्धन शर्मा पिता विनोद शर्मा के चयनित होने पर पूर्व

Written by: Admin

Published on: November 23, 2025

महासमुंद. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 की चयन परीक्षा में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी पद) पर रैंक ..34 पर . चयनित ईमली भाठा निवासी हर्ष वर्धन शर्मा पिता विनोद शर्मा के चयनित होने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग, पूर्व उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग,कांग्रेसी नेता नीरज परोहा एवं अरिश अनवर ने निवास जाकर पुष्प गुच्छ भेंट बधाई व शुभकामनाएं दी l

चयनित हर्ष शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि के लिए परिवार जनों माता श्रीमती भारती शर्मा (गृहिणी), पिता विनोद शर्मा (पुलिस विभाग) व बहन उत्पला शर्मा (अधिवक्ता) को पूरा श्रेय देते हुए उन सभी को अपना पथ प्रदर्शक बताया l

पूर्व पालिकाध्यक्ष ने परिवार जनों से चर्चा के दौरान इस उपलब्धि को परिवार की नही बल्कि सम्पूर्ण महासमुंद नगर के लिए हर्ष गौरवशाली उपलब्धि बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की l उक्त मुलाकात में चयनित छात्र के पिता के साथ पुलिस सेवाकाल में उनके बीते सुनहरे मधुर स्मरणों को भी याद किया l

Previous

UCIL Recruitment 2025: 10th Pass के लिए सुनहरा मौका, 107 पदों पर बंपर भर्ती शुरू

Next

सोमवार 24 नवम्बर 2025 राशिफल: मेष से मीन तक किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहेगा सतर्क रहने का संकेत