एसआईआर में लापरवाही, सहायक शिक्षक निलंबित

रायपुर. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लापरवाही बरतने पर एक सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर-रामानुजगंज ने विकासखण्ड बलरामपुर के शासकीय प्राथमिक शाला फतेहपुर

Written by: Admin

Published on: November 24, 2025

रायपुर. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लापरवाही बरतने पर एक सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर-रामानुजगंज ने विकासखण्ड बलरामपुर के शासकीय प्राथमिक शाला फतेहपुर में पदस्थ सहायक शिक्षक (एलबी) अशोक कुमार यादव को निर्वाचन संबंधी कार्यों (एसआईआर) में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) हेतु गणना पत्रक के वितरण एवं संग्रहण के लिए उन्हें मतदान केंद्र क्रमांक-237 फतेहपुर में अविहित अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। प्राप्त प्रतिवेदन में पाया गया कि उन्होंने निर्वाचन कार्य में रुचि नहीं ली, बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित रहे तथा निर्धारित दायित्वों का निर्वहन नहीं किया।

24 नवंबर को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक: स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल में 10वीं-12वीं बोर्ड तैयारी पर विशेष फोकस

Previous

कार का इंजन ऑयल कम होने पर हो सकता है बड़ा नुकसान— जानिए बचाव का आसान तरीका

Next

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों की बड़ी सौगात: 41,424 पदों के लिए होमगार्ड भर्ती 2025