Mokshda Ekadashi 2025 Date: मोक्षदा एकादशी का व्रत हर वर्ष मार्गशीर्ष (अगहन) महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है। मान्यता है कि मोक्षदा एकादशी का व्रत रखने से साधक को मोक्ष प्राप्त होता है और उनके पितरों को भी सद्गति मिलती है। इस वर्ष तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी कि व्रत 30 नवंबर 2025 को होगा या 1 दिसंबर 2025 को।
मोक्षदा एकादशी 2025 कब है?
पंचांग के अनुसार इस वर्ष मोक्षदा एकादशी तिथि की शुरुआत 30 नवंबर 2025 को रात 09:29 बजे होगी और यह 1 दिसंबर 2025 को शाम 07:01 बजे तक रहेगी।
उदयातिथि के नियम के अनुसार व्रत सोमवार, 1 दिसंबर 2025 को रखा जाएगा।
व्रत का पारण (Paran Time)
मोक्षदा एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि को किया जाता है।
व्रत पारण का शुभ समय:
2 दिसंबर 2025, सुबह 06:51 से 09:04 बजे तक
मोक्षदा एकादशी 2025 का शुभ मुहूर्त
| मुहूर्त | समय |
| ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 05:11 – 06:05 |
| विजय मुहूर्त | दोपहर 01:57 – 02:39 |
| गोधूलि मुहूर्त | शाम 05:23 – 05:50 |
| निशिता मुहूर्त | रात 11:46 – 12:40 |
मोक्षदा एकादशी का महत्व
- मोक्ष और पितृ-शांति प्रदान करने वाला श्रेष्ठ व्रत
- भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है
- पापों का नाश और आत्मिक शांति प्राप्त होती है
इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, तुलसी जल का अर्पण और गीता पाठ अत्यंत शुभ माना जाता है।
Shani Margi 2025: शनि के मार्गी होते ही तीन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और सफलता