RRB NTPC UG CBT 2: सिटी इंटीमेशन स्लिप जल्दी होगी जारी, 20 दिसंबर को होगी परीक्षा—जानें एडमिट कार्ड और एग्जाम पैटर्न
RRB NTPC UG CBT 2 परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 20 दिसंबर 2025 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सिटी इंटीमेशन स्लिप कभी भी जारी की जा सकती है, क्योंकि यह परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पूर्व उपलब्ध कराई जाती है। ऐसे में उम्मीद है कि स्लिप आज या कल डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो सकती है।
सिटी स्लिप ऑनलाइन माध्यम से RRB चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपने लॉग इन विवरण दर्ज करके परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, जिससे यात्रा से संबंधित तैयारी पहले से ही की जा सके।
एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?
RRB की आधिकारिक सूचना के अनुसार, CBT 2 एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पूर्व जारी किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवार 16 या 17 दिसंबर 2025 से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि, समय, शिफ्ट और केंद्र का पूरा विवरण उपलब्ध होगा।
RRB NTPC CBT 2 Exam Pattern 2025
CBT 2 में कुल 120 मल्टीपल च्वाइस प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रश्नों का विभाजन इस प्रकार है—
- जनरल अवेयरनेस – 50 प्रश्न
- मैथमेटिक्स – 35 प्रश्न
- जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग – 35 प्रश्न
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक और गलत उत्तर पर 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 3,058 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले rrbapply.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉग इन करें।
- स्क्रीन पर आपकी सिटी स्लिप दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
असम पुलिस भर्ती 2025: 1,715 कॉन्स्टेबल पदों पर बंपर वैकेंसी, 10वीं–12वीं पास करें अप्लाई