BTSC JE Bharti 2025- सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल शाखाओं में कुल 2809 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 12 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
BTSC JE Bharti 2025 : भर्ती का पूरा विवरण
BTSC JE Bharti 2025 के अंतर्गत विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं में पदों का विवरण इस प्रकार है:
- जूनियर इंजीनियर (सिविल) – 2653 पद
- जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) – 86 पद
- जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) – 70 पद
- कुल पद – 2809
BTSC JE Bharti 2025 : योग्यता एवं आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्न योग्यताएं पूरी करनी होंगी:
BTSC JE Bharti 2025 : शैक्षणिक योग्यता
- संबंधित पद के अनुसार सिविल / मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता अनिवार्य।
BTSC JE Bharti 2025 : आयु सीमा (01 अगस्त 2025 के अनुसार)
- न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
- अधिकतम आयु (पुरुष) – 37 वर्ष
- अधिकतम आयु (महिला) – 40 वर्ष
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
इस भर्ती के लिए देश के किसी भी राज्य के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
BTSC JE Bharti 2025 : आवेदन शुल्क
- सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क – ₹100
- फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड से किया जाएगा।
BTSC JE Bharti 2025 : ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
BTSC JE भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बेहद सरल है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले BTSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर Notifications / Advertisements सेक्शन पर क्लिक करें।
- संबंधित पद (सिविल / मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल) के सामने दिए गए Apply लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
क्यों करें BTSC JE Bharti के लिए आवेदन?
तकनीकी युवाओं के लिए शानदार अवसर
बड़ी संख्या में पद
स्थायी सरकारी नौकरी
सभी राज्यों के उम्मीदवारों को मौका
कम आवेदन शुल्क
BTSC JE Vacancy 2025 Online Form Link