रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026: 22,000 पदों पर जल्द आवेदन शुरू, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026: रेलवे विभाग जल्द ही ग्रुप D के तहत 22,000 रिक्त पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। उम्मीद है कि नोटिफिकेशन दिसंबर के अंत या नए साल की

Written by: Admin

Published on: December 23, 2025

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026: रेलवे विभाग जल्द ही ग्रुप D के तहत 22,000 रिक्त पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। उम्मीद है कि नोटिफिकेशन दिसंबर के अंत या नए साल की शुरुआत में जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन के साथ ही आवेदन तिथियां भी घोषित होंगी, जिसके बाद उम्मीदवार ऑनलाइन पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026: 10वीं पास के लिए पात्रता

रेलवे ग्रुप D भर्ती में आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 36 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया

  1. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT): पहले चरण में CBT एग्जाम होगा।
  2. फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET): CBT में निर्धारित कटऑफ अंक पाने वाले उम्मीदवार PET के लिए योग्य होंगे।
  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट: PET के बाद योग्य उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच होगी।
  4. फाइनल लिस्ट: सभी चरणों के बाद उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट सूची जारी की जाएगी।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026: आवेदन शुल्क

  • जनरल, OBC और EWS वर्ग: ₹500
  • SC/ST, PWD, EBC और सभी वर्ग की महिलाएं: ₹250

रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026: ऑनलाइन आवेदन करने के स्टेप्स

  1. आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर ग्रुप D भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  3. क्रिएट एन अकाउंट पर क्लिक कर आवश्यक डिटेल भरकर पंजीकरण करें।
  4. पंजीकरण के बाद फॉर्म के अन्य विवरण भरें।
  5. कैटेगरी वाइज निर्धारित फीस जमा करें।
  6. फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

UPPSC Recruitment 2025: मेडिकल ऑफिसर सहित 2158 पदों पर भर्ती शुरू, 22 जनवरी तक करें आवेदन

Previous

UPPSC Recruitment 2025: मेडिकल ऑफिसर सहित 2158 पदों पर भर्ती शुरू, 22 जनवरी तक करें आवेदन

Next

जनप्रतिनिधि ने पोलियो ड्रॉप्स पी, पल्स पोलियो अभियान में हुआ अनोखा मामला