जनप्रतिनिधि ने पोलियो ड्रॉप्स पी, पल्स पोलियो अभियान में हुआ अनोखा मामला

छत्तीसगढ़ में चल रहे पल्स पोलियो अभियान का आज अंतिम दिन है। इसी बीच बालोद जिले से एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें 5 साल तक के बच्चे नहीं बल्कि एक व्यस्क महिला पोलियो ड्रॉप्स पीती

Written by: Admin

Published on: December 23, 2025

छत्तीसगढ़ में चल रहे पल्स पोलियो अभियान का आज अंतिम दिन है। इसी बीच बालोद जिले से एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें 5 साल तक के बच्चे नहीं बल्कि एक व्यस्क महिला पोलियो ड्रॉप्स पीती नजर आई।

तस्वीर की पड़ताल से पता चला कि यह घटना बालोद जिले के गुरूर ब्लॉक के ग्राम दुबचेरा के आंगनबाड़ी केंद्र की है। यहां मितानिन के हाथों जनपद पंचायत की सदस्य तारा यादव पोलियो ड्रॉप्स ले रही थीं। तारा यादव जनपद पंचायत गुरूर में सभापति पद पर हैं। यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चाओं में तेजी से फैल गया।

सीएमएचओ ने लिया संज्ञान

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) जे एल उइके ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी। तस्वीर देखकर CMHO ने कहा कि यह अनुचित है और ऐसे मामलों को रोकना आवश्यक है। उन्होंने पूरे मामले का संज्ञान लेने का आश्वासन भी दिया।

छत्तीसगढ़ में पल्स पोलियो अभियान

छत्तीसगढ़ में पल्स पोलियो अभियान 21 दिसंबर से शुरू हुआ। पहले दिन 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गईं। इसके अलावा ग्रामीण और शहरी इलाकों में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पोलियो बूथ बनाए गए। 22 और 23 दिसंबर को स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर 5 साल तक के छूटे हुए बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स दे रहे हैं। आज अभियान का अंतिम दिन है।

अवैध धान परिवहन मामले में प्रधानपाठक निलंबित, कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

Previous

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026: 22,000 पदों पर जल्द आवेदन शुरू, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

Next

SSC LDCE Recruitment 2025: स्टेनोग्राफर के 326 पदों के लिए आवेदन शुरू