SSC LDCE Recruitment 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने ग्रेड-C स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (LDCE) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 326 पदों पर योग्य विभागीय कर्मचारियों को पदोन्नति दी जाएगी।
पात्र उम्मीदवारों के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) संभावित रूप से फरवरी 2025 में दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
स्टेनोग्राफर पदों का विवरण
- केंद्रीय सचिवालय स्टेनोग्राफर सेवा: 267 पद
- सशस्त्र बल मुख्यालय स्टेनोग्राफर सेवा: 37 पद
- भारतीय विदेश सेवा शाखा (B) स्टेनोग्राफर: 13 पद
- रेलवे बोर्ड सचिवालय स्टेनोग्राफर सेवा: 8 पद
- भारतीय निर्वाचन आयोग स्टेनोग्राफर सेवा: 1 पद
श्रेणीवार रिक्तियां
| कैडर का नाम | अनारक्षित | SC | ST | PwBD | कुल |
| केंद्रीय सचिवालय स्टेनोग्राफर सेवा | 195 | 48 | 24 | 11 | 267 |
| रेलवे बोर्ड सचिवालय स्टेनोग्राफर सेवा | 3 | 2 | 3 | 1 (OH-OA, OL) | 8 |
| सशस्त्र बल मुख्यालय स्टेनोग्राफर सेवा | 21 | 9 | 7 | 4 | 37 |
| भारतीय निर्वाचन आयोग स्टेनोग्राफर सेवा | 0 | 0 | 1 | 0 | 1 |
| भारतीय विदेश सेवा शाखा (B) स्टेनोग्राफर | 11 | 1 | 1 | 2 (OH, HH) | 13 |
केंद्रीय सतर्कता आयोग के पद बाद में घोषित किए जाएंगे।
SSC LDCE 2025 परीक्षा पैटर्न
SSC LDCE 2025 परीक्षा दो हिस्सों में आयोजित होगी:
- सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी समझ: कंप्यूटर आधारित परीक्षा में कुल 200 MCQ प्रश्न होंगे।
- आशुलिपि (Stenography) कौशल परीक्षण: उम्मीदवार हिंदी या अंग्रेजी में आशुलिपि लिखेंगे।
नोट: अंग्रेजी भाषा संबंधी प्रश्न केवल अंग्रेजी में होंगे।
SSC LDCE 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया
सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन आईडी मिलेगी, इसे सुरक्षित रखें।
SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
‘Apply’ या ‘Registration’ सेक्शन चुनें।
नई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने के लिए ‘New User? Register Here’ पर क्लिक करें।
अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें।
यूजर आईडी और पासवर्ड बनाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करें।
मोबाइल और ईमेल पर भेजे गए OTP को दर्ज करें।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026: 22,000 पदों पर जल्द आवेदन शुरू, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई