Kawasaki Z650RS 2026: कावासाकी लगातार अपनी मोटरसाइकिल लाइन-अप को अपडेट कर रही है और इसी कड़ी में कंपनी ने भारत में 2026 Kawasaki Z650RS को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक नियो-रेट्रो डिजाइन के लिए जानी जाती है और नए मॉडल ईयर अपडेट में इसे एक नई कलर स्कीम दी गई है। हालांकि इस अपडेट के साथ कीमत में इजाफा किया गया है, लेकिन फीचर्स और मैकेनिकल सेटअप पहले जैसा ही रखा गया है।
2026 Kawasaki Z650RS की नई कीमत
भारत में 2026 Kawasaki Z650RS की एक्स-शोरूम कीमत 7.83 लाख रुपये तय की गई है। इससे पहले MY25 वर्जन की कीमत 7.69 लाख रुपये थी। यानी नए मॉडल के साथ करीब 14,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। खास बात यह है कि इस प्राइस हाइक के बावजूद बाइक में कोई नया फीचर या टेक्निकल अपडेट शामिल नहीं किया गया है।
Kawasaki Z650RS 2026: इंजन और परफॉर्मेंस
Kawasaki Z650RS में 649 cc का लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक पैरेलल ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,000 rpm पर 68 PS की पावर और 6,700 rpm पर 62.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स और वेट मल्टी-डिस्क क्लच दिया गया है, जो स्मूद और कंट्रोल्ड राइडिंग अनुभव देता है।
Kawasaki Z650RS 2026: चेसिस, सस्पेंशन और ब्रेकिंग
इस मोटरसाइकिल में ट्यूबलर डायमंड फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जो हाई-टेंसाइल स्टील से बना है। फ्रंट में 41 मिमी टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में हॉरिजॉन्टल बैक-लिंक स्विंगआर्म सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे 300 मिमी के ड्यूल डिस्क ब्रेक और पीछे 220 मिमी का सिंगल डिस्क ब्रेक मिलता है, जिसके साथ ड्यूल-चैनल ABS स्टैंडर्ड है।
Kawasaki Z650RS 2026: नया Metallic Ocean Blue कलर
2026 Kawasaki Z650RS का सबसे बड़ा बदलाव इसका नया Metallic Ocean Blue कलर है। यह नया शेड पुराने MY25 मॉडल में दिए गए Ebony कलर की जगह लेता है। नई कलर स्कीम खासतौर पर फ्यूल टैंक और साइड बॉडी पैनल्स पर देखने को मिलती है। बाइक की पहचान बने गोल्ड कलर अलॉय व्हील्स और ग्राफिक्स को पहले की तरह बरकरार रखा गया है, जो इसके रेट्रो लुक को और निखारते हैं।
Kawasaki Z650RS 2026: डिजाइन और डाइमेंशन
Z650RS में मॉडर्न-रेट्रो डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है, जिसमें मिनिमल बॉडी पैनल्स, स्लिम 12 लीटर का फ्यूल टैंक और आरामदायक राइडिंग पोजीशन शामिल है। बाइक की सीट हाइट 800 मिमी है और इसका कर्ब वेट 192 किलोग्राम है, जिससे यह रोजमर्रा की राइड और वीकेंड टूरिंग दोनों के लिए संतुलित विकल्प बनती है।
Kawasaki Z650RS के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो बाइक में ट्विन सर्कुलर एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ MID, राउंड LED हेडलाइट, अंडरबेली एग्जॉस्ट, 2-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल और ड्यूल-चैनल ABS जैसे फीचर्स पहले की तरह ही मिलते हैं। कंपनी ने फीचर लिस्ट में कोई नया एडिशन नहीं किया है।
भारत में लॉन्च हुई 2026 Kawasaki Vulcan S, नए प्रीमियम कलर और E20 फ्यूल अपडेट के साथ