MPPSC Assistant Professor Vacancy 2026: 949 पदों पर भर्ती, आवेदन 27 फरवरी से शुरू, योग्यता-सैलरी जानें

MPPSC Assistant Professor Vacancy 2026 Notification: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 949 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। जो उम्मीदवार सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट

Written by: Admin

Published on: December 31, 2025

MPPSC Assistant Professor Vacancy 2026 Notification: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 949 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। जो उम्मीदवार सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मार्च 2026 तय की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

MPPSC Assistant Professor Vacancy 2026: पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 949 रिक्त पदों को भरा जाएगा। पदों का विषयवार और श्रेणीवार विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध कराया गया है।

MPPSC Assistant Professor Vacancy 2026: आयु सीमा (Age Limit)

उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु 10 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कला, मानविकी, विधि या सामाजिक विज्ञान विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों का NET या CSIR परीक्षा उत्तीर्ण होना भी आवश्यक है।

सैलरी स्ट्रक्चर (Salary)

असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 57,700 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। यह वेतनमान 7वें वेतन आयोग के अनुसार होगा।

MPPSC Assistant Professor Vacancy 2026: चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी, जिसमें गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान रहेगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर किया जाएगा।

MPPSC Assistant Professor Apply Online: ऐसे करें आवेदन

एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.mponline.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “Apply Online” या “Online Registration” लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर, ईमेल आईडी और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
व्यक्तिगत विवरण भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

MPPSC Engineering Service Exam 2025: राज्य अभियांत्रिकी सेवा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 20 जनवरी से शुरू

Previous

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक: किसानों, उद्योग और निवेश को लेकर 10 बड़े फैसले

Next

सरकार का बड़ा एक्शन: 100mg से ज्यादा निमेसुलाइड दवाओं पर लगा बैन