JSSC Jail Warder Bharti 2025: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जेल वार्डर के कुल 1733 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती खासतौर पर 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है। पहले यह आवेदन प्रक्रिया नवंबर 2025 में शुरू होनी थी, लेकिन अब इसे पुनः शुरू किया जा रहा है।
JSSC Jail Warder Apply Online Date 2025
जेल वार्डर भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 09 जनवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 08 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा उम्मीदवारों को 11 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction Window) का अवसर भी मिलेगा।
JSSC Jail Warder Vacancy Details
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1733 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों की नियुक्ति झारखंड राज्य के विभिन्न जेलों में की जाएगी।
JSSC Jail Warder Eligibility Criteria
जेल वार्डर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा अनारक्षित वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 25 वर्ष, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 27 वर्ष तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 30 वर्ष तय की गई है।
JSSC Jail Warder Exam Fee
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये शुल्क देना होगा।
JSSC Jail Warder Salary 2025
जेल वार्डर पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 के तहत वेतन दिया जाएगा। इस पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक का वेतन मिलेगा, जो सरकारी सेवा के लिहाज से एक आकर्षक पैकेज है।
How to Apply for JSSC Jail Warder Bharti 2025
जेल वार्डर भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.jharkhand.gov.in पर जाना होगा। होमपेज पर “Online Application for JKCE-2025” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की सहायता से रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करें। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रूप से रख लें।
BPSC 70th CCE Interview Date 2026 घोषित: 21 जनवरी से शुरू होंगे इंटरव्यू, 5401 उम्मीदवार शामिल