महासमुंद. स्कूटी से गांजा का अवैध परिवहन कर रहे दो लोगों को बसना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 लाख 25 हजार रुपए का करीबन साढ़े 10 किलो गांजा बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा पलसापाली बैरियर में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी जुपिटर सीजी 04 क्यूएफ. 1738 में दो व्यक्ति बीच में एक बोरी रखे आये, जिन्हें पुलिस ने रोका लेकिन वे भागने का प्रयास करने लगे। घेराबंदी कर उक्त लोगों को रोका गया और पुलिस को देख कर हड़बड़ाने का कारण पूछने पर स्कूटी चालक व पीछे बैठे व्यक्ति संयुक्त रूप से बोरी में गांजा रखना बताया।
संदेहियों से पूछताछ करने पर स्कूटी चालक द्वारा अपना नाम हेमराज ठाकुर पिता सुदन सिंह ठाकुर (18 साल) महादेव घाट शिव पार्क कालोनी सांकरा पाटन थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग व पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रौनिक बघेल पिता देवेंद्र बघेल (24 साल) सिविल लाईन नहर किनारे श्यामनगर तेलीबांधा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर का होना बताया। आरोपियों के कब्जे से 10 किलो 450 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 5 लाख 25 हजार तथा स्कूटी जुपिटर वाहन 45000 रुपए कुल 5,70,000 को जब्त कर आरोपियों विरूद्ध धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
मुख्यमंत्री निवास में 8 जनवरी को होगा जनदर्शन, सीएम साय करेंगे संवाद