धान की चोरी कर रहे व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ा

महासमुंद. धान की चोरी कर रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ा। मामला ग्राम बरेकेल का है। रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध पटेवा थाने में जुर्म दर्ज किया गया है। पुलिस को प्रकाश चंद्रकर पिता

Written by: Admin

Published on: January 7, 2026

महासमुंद. धान की चोरी कर रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ा। मामला ग्राम बरेकेल का है। रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध पटेवा थाने में जुर्म दर्ज किया गया है।

पुलिस को प्रकाश चंद्रकर पिता तेजराम चंद्राकर (46 वर्ष) ग्राम बरेकेल कला ने बताया कि 5 जनवरी की रात करीबन 10.30 बजे उसके पड़ोसी दशरथ दीवान के ब्यारा में रखे मेरे धान को गांव का टीकम निषाद पिता परसराम निषाद द्वारा चोरी करने की नीयत से एक प्लास्टिक बोरी में भरकर ले जा रहा था। जब उसने ब्यारा जाकर देखा तो पाया कि टीकम निषाद पिता परसराम निषाद उसके धान को प्लास्टिक बोरी में भर रहा था। उसी वक्त घटना के बारे में ब्यारा मालिक दशरथ दीवान, पड़ोसी छबिलाल दीवान, लेखराम दीवान को जानकार।

पूछताछ में आरोपी टीकम निषाद ने धान को चोरी करने की नीयत से प्लास्टिक बोरी में भरना स्वीकार किया। मामले में आरोपी के विरूद्ध धारा 303(2), 62 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

तेंदूकोना पुलिस ने मारा जुआ फड़ में छापा, 15 लोगों से 1.81 लाख नगद, 12 बाइक जब्त

Previous

तेंदूकोना पुलिस ने मारा जुआ फड़ में छापा, 15 लोगों से 1.81 लाख नगद, 12 बाइक जब्त

Next

कट मारकर बाइक चलाने से मना करने पर मारपीट