कट मारकर बाइक चलाने से मना करने पर मारपीट

महासमुंद. कट मारकर बाइक चलाने से मना करने पर मारपीट किए जाने के मामले में आरोपी के विरूद्ध पिथौरा थाने में जुर्म दर्ज किया गया है। पुलिस को चंद्रहास यादव धरमपुर थाना सांकरा ने बताया

Written by: Admin

Published on: January 7, 2026

महासमुंद. कट मारकर बाइक चलाने से मना करने पर मारपीट किए जाने के मामले में आरोपी के विरूद्ध पिथौरा थाने में जुर्म दर्ज किया गया है।

पुलिस को चंद्रहास यादव धरमपुर थाना सांकरा ने बताया कि 06 जनवरी को वह अपने गृहग्राम धरमपुर से सुबह करीबन 10 बजे अपने जीजा मिनीकेतन बगर्ती के साथ अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06 जीए 6083 से अपने ससुराल ग्राम डोंगरीपाली जाने के लिये निकला था। करीब 12.30 बजे ग्राम टेका पहुंचने पर उक्त गांव के सूर्या के द्वारा अपनी मोटर सायकल कट मारकर चलाया गया, जिसे उसने मना किया, तब आरोपी सूर्या के द्वारा मुझे गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए किसी धारदार वस्तु से मेरे बांये कंधे में मारकर चोट पहुंचाया है।

बीच बचाव करने पर उसके जीजा मिनीकेतन बगर्ती के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 115(2), 118(1), 296 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

धान की चोरी कर रहे व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ा

Previous

धान की चोरी कर रहे व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ा

Next

अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 1350 कट्टा धान जब्त