The Raja Saab New Look: प्रभास की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साहब’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म से सुपरस्टार का एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें प्रभास हाथ में मशाल थामे बेहद दमदार और इंटेंस अंदाज में नजर आ रहे हैं। यह नया लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस इसे ब्लॉकबस्टर की झलक बता रहे हैं।
नया पोस्टर और एडवांस बुकिंग ने बढ़ाया क्रेज
फिल्म मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर नया पोस्टर शेयर करते हुए आंध्र प्रदेश में एडवांस बुकिंग शुरू होने की भी घोषणा की है। पोस्टर के रिलीज होते ही फैंस ने फायर इमोजी और जीआईएफ के जरिए जबरदस्त रिएक्शन दिए हैं। हाल ही में रिलीज हुआ ‘नाचे नाचे’ गाने का रीमिक्स भी दर्शकों के बीच चर्चा में बना हुआ है, जिसने फिल्म की हाइप को और मजबूत किया है।
फिल्म की कहानी, कास्ट और रिलीज डिटेल्स
मारुति द्वारा निर्देशित और लिखित ‘द राजा साहब’ का निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री और आईवी एंटरटेनमेंट ने किया है। फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं, जबकि उनके साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, संजय दत्त और बोमन ईरानी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में पूरे भारत में 9 जनवरी को रिलीज होने वाली है।
सेंसर सर्टिफिकेट और रनटाइम की जानकारी
कुछ बदलावों के बाद ‘द राजा साहब’ को सीबीएफसी से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म का कुल रनटाइम 189 मिनट यानी लगभग 3 घंटे 9 मिनट बताया गया है। प्री-रिलीज इवेंट में निर्देशक मारुति ने फैंस को भरोसा दिलाया था कि यह फिल्म प्रभास के चाहने वालों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी।
प्रभास की आने वाली फिल्में
‘द राजा साहब’ के बाद प्रभास संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में नजर आएंगे, जिसे लेकर भी जबरदस्त बज बना हुआ है। इसके अलावा उनकी मेगा प्रोजेक्ट फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल पर भी काम चल रहा है। दमदार किरदारों और बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ प्रभास लगातार भारतीय सिनेमा में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।
खौफ और कॉमेडी का तगड़ा तड़का! अक्षय कुमार की ‘Bhoot Bangla’ की नई रिलीज डेट आई सामने