Friday OTT Release: साल का दूसरा शुक्रवार ओटीटी लवर्स के लिए जबरदस्त एंटरटेनमेंट लेकर आ रहा है। 9 जनवरी को Netflix, Prime Video, JioHotstar, ZEE5 और Sony LIV जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर कई बहुप्रतीक्षित फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। रोमांटिक कॉमेडी, सस्पेंस थ्रिलर, एक्शन और हिस्टोरिकल ड्रामा—हर जॉनर के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास मौजूद है। अगर आप इस ठंडे वीकेंड को घर बैठे यादगार बनाना चाहते हैं, तो ये नई OTT रिलीज़ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
पीपल वी मीट ऑन वेकेशन (Netflix)
एमिली हेनरी के बेस्टसेलिंग नॉवेल पर आधारित यह रोमांटिक कॉमेडी दो बिल्कुल अलग सोच वाले दोस्तों की कहानी है, जिनकी दोस्ती तब नया मोड़ लेती है जब वे अपने रिश्ते को प्यार में बदलने का फैसला करते हैं। एमिली बैडर और टॉम ब्लिथ की केमिस्ट्री इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। यह फिल्म 9 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
द पिट सीजन 2 (JioHotstar)
पहले सीज़न के 10 महीने बाद की कहानी को आगे बढ़ाता द पिट सीजन 2 पेंसिल्वेनिया के एक ट्रॉमा मेडिकल सेंटर की सच्चाई और दबाव भरी जिंदगी को दिखाता है। डॉ. माइकल “रॉबी” रॉबिनाविच और उनकी टीम 4 जुलाई के सबसे व्यस्त वीकेंड के दौरान जिंदगी और मौत की जंग लड़ती नजर आती है। यह सीरीज 9 जनवरी से जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।
बाल्टी (Prime Video)
मलयालम और तमिल में बनी यह एक्शन-पैक स्पोर्ट्स फिल्म कबड्डी खिलाड़ियों के एक ग्रुप की कहानी है, जहां पर्सनल राइवलरी और खतरनाक टकराव उनकी दोस्ती और टीमवर्क की असली परीक्षा लेते हैं। दमदार एक्शन और इमोशनल ड्रामा के साथ बाल्टी 9 जनवरी से प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
हनीमून से हत्या (ZEE5)
सच्ची घटनाओं पर आधारित यह क्राइम डॉक्यूमेंट्री रिश्तों के पीछे छिपे अंधेरे सच को सामने लाती है। शादी और हनीमून जैसी खूबसूरत परिकल्पनाओं के बीच छिपे अपराधों की सिहरन पैदा कर देने वाली कहानियां इसे बेहद खास बनाती हैं। यह डॉक्यूमेंट्री 9 जनवरी से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी।
फ्रीडम एट मिडनाइट सीजन 2 (Sony LIV)
पहले सीज़न में आज़ादी से पहले की राजनीतिक बातचीत के बाद, सीजन 2 आज़ादी के तुरंत बाद के उथल-पुथल भरे दौर को दर्शाता है। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित यह ऐतिहासिक ड्रामा सत्ता, संघर्ष और नए भारत के निर्माण की कहानी को गहराई से दिखाता है। यह सीरीज 9 जनवरी से Sony LIV पर उपलब्ध होगी।
मास्क (ZEE5)
एक भ्रष्ट प्राइवेट डिटेक्टिव और रहस्यमयी नकाबपोश गैंग के इर्द-गिर्द घूमती यह तमिल एक्शन थ्रिलर जबरदस्त सस्पेंस से भरपूर है। एक डकैती के दौरान फंसा जासूस कैसे खुद को और सच को बचाता है, यही इसकी कहानी है। मास्क 9 जनवरी से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी।
अ थाउजेंड ब्लोस (JioHotstar)
इस नए सीज़न में मैरी कैर और उसके महिला अपराध सिंडिकेट ‘फोर्टी एलिफेंट्स’ की कहानी और गहराती है। नए खतरे, पुराने दुश्मन और चौंकाने वाले गठबंधन इस सीज़न को पहले से ज्यादा रोमांचक बनाते हैं। यह सीरीज 9 जनवरी से जियोहॉटस्टार पर देखी जा सकती है।
19 साल बाद टूटा हॉलीवुड का परफेक्ट मैरिज: Nicole Kidman और Keith Urban का तलाक क्यों हुआ?