Golden Globe Awards 2026 में Priyanka Chopra का जलवा, Nick Jonas संग रेड कार्पेट पर बिखेरा ग्लैमर

कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्टन में आयोजित हॉलीवुड के प्रतिष्ठित Golden Globe Awards 2026 में ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी

Written by: Admin

Published on: January 12, 2026

कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्टन में आयोजित हॉलीवुड के प्रतिष्ठित Golden Globe Awards 2026 में ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी दमदार पहचान बना चुकी प्रियंका इस बार 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर की अहम भूमिका में नजर आईं। उन्होंने Blackpink स्टार Lisa के साथ मिलकर Best Male Actor का अवॉर्ड प्रस्तुत किया, जिसे देखकर दर्शकों में खास उत्साह देखने को मिला।

रेड कार्पेट पर Priyanka Chopra और Nick Jonas की शानदार एंट्री

Golden Globes 2026 के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा अपने पति Nick Jonas के साथ पहुंचीं और दोनों की मौजूदगी ने इवेंट में चार-चांद लगा दिए। जैसे ही स्टार कपल रेड कार्पेट पर आया, कैमरों की फ्लैश लाइट्स उन्हीं पर टिक गईं। प्रियंका और निक की केमिस्ट्री इतनी शानदार थी कि हर नजर बस उन्हीं पर ठहर गई।

कपल गोल्स: कैमरे के सामने दिखा प्यार

रेड कार्पेट पर Nick Jonas अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के बाल संवारते नजर आए, वहीं प्रियंका ने भी प्यार से Nick का बो-टाई ठीक किया। इस प्यारे पल ने फैंस का दिल जीत लिया। प्रियंका ने इस मौके पर ब्लू कलर का खूबसूरत ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था, जिसे उन्होंने डायमंड ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया। उनका लुक बेहद एलिगेंट और ग्लैमरस था। वहीं Nick Jonas व्हाइट शर्ट और ब्लैक टक्सीडो में क्लासिक अंदाज में नजर आए।

घर में कौन करता है टीवी रिमोट कंट्रोल?

इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत में प्रियंका चोपड़ा और Nick Jonas ने अपने पर्सनल लाइफ से जुड़ा मजेदार किस्सा भी शेयर किया। जब उनसे पूछा गया कि घर पर टीवी का रिमोट कौन कंट्रोल करता है, तो Nick Jonas ने मुस्कुराते हुए कहा कि उनके घर में कोई खास गिल्टी प्लेजर नहीं है। दोनों मिलकर सब कुछ देखते हैं और जो मन करे, वही स्क्रीन पर चलता है।

Golden Globe Awards 2026 Winners: 16 साल के Owen Cooper ने रचा इतिहास, Timothy Chalamet बने बेस्ट एक्टर

Previous

Golden Globe Awards 2026 Winners: 16 साल के Owen Cooper ने रचा इतिहास, Timothy Chalamet बने बेस्ट एक्टर

Next

Dhurandhar Box Office Day 38: 38वें दिन भी ‘धुरंधर’ का जलवा, ‘द राजा साब’ की रफ्तार पर लगाया ब्रेक!