5 लाख से कम में बेस्ट एंट्री-लेवल हैचबैक कारें, GST कटौती के बाद बढ़ी जबरदस्त डिमांड
Best Car Under 5 Lakhs: भारत में जीएसटी की दरों में कटौती के बाद ऑटो सेक्टर में रौनक लौट आई है। खासतौर पर एंट्री लेवल हैचबैक कारों की मांग में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। कम बजट में कार खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए कई निर्माता ₹5 लाख से कम कीमत में बेहतरीन विकल्प ऑफर कर रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही पॉपुलर हैचबैक मॉडल्स के बारे में।
Maruti Celerio
अगर आप थोड़ा ज्यादा स्पेस और बेहतर फीचर्स चाहते हैं तो Maruti Celerio एक अच्छा विकल्प है। यह कार भी पेट्रोल और CNG दोनों फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹4.67 लाख है, जबकि टॉप वेरिएंट ₹6.73 लाख तक जाता है।
Maruti Alto K10
Maruti Alto K10 लंबे समय से बजट कार खरीदारों की पहली पसंद रही है। यह कार बेहतर माइलेज और कम मेंटेनेंस के लिए जानी जाती है। इसे भी पेट्रोल और CNG विकल्प में खरीदा जा सकता है। Alto K10 की एक्स-शोरूम कीमत ₹3.70 लाख से शुरू होकर ₹5.45 लाख तक जाती है।
Maruti S-Presso
मारुति सुजुकी की S-Presso एंट्री लेवल सेगमेंट में काफी पसंद की जा रही है। इसका माइक्रो SUV जैसा डिजाइन युवाओं को आकर्षित करता है। कंपनी इस कार को पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में ऑफर करती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹3.50 लाख से शुरू होती है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत ₹5.25 लाख तक जाती है।
Renault Kwid
Renault Kwid स्टाइलिश डिजाइन और SUV इंस्पायर्ड लुक के कारण काफी लोकप्रिय है। यह कार कम बजट में अच्छे फीचर्स ऑफर करती है। Kwid की एक्स-शोरूम कीमत ₹4.30 लाख से शुरू होती है और इसका टॉप वेरिएंट करीब ₹6 लाख तक उपलब्ध है।
Tata Tiago
Tata Tiago को सेफ्टी और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के लिए जाना जाता है। यह हैचबैक पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में आती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹4.57 लाख है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत ₹7.82 लाख तक जाती है।
GST में राहत और किफायती कीमतों के चलते ये कारें पहली बार कार खरीदने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प बन गई हैं।
Tata Punch Facelift Vs Maruti Suzuki Baleno: कीमत और इंजन में कौन है ज्यादा फायदे का सौदा?