अवैध धान खरीदी, 14 कोचियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र में अवैध धान खरीदी के मामलों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश और सरायपाली एसडीएम अनुपमा आनंद के मार्गदर्शन में

Written by: Admin

Published on: January 16, 2026

महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र में अवैध धान खरीदी के मामलों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश और सरायपाली एसडीएम अनुपमा आनंद के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग द्वारा यह प्रतिबंधात्मक कदम उठाया गया।

प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवैध धान खरीदी में संलिप्त पाए गए 14 कोचियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 126 एवं 135(3) के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। इन सभी प्रकरणों की सुनवाई एसडीएम न्यायालय, सरायपाली में की जाएगी।

कार्रवाई को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित मामलों की सूची एसडीओपी सरायपाली को अग्रिम कार्रवाई हेतु सौंप दी गई है। जिला प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि यह कदम जिले में अवैध धान खरीदी पर नियंत्रण स्थापित करने और शासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि भविष्य में अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ इसी प्रकार कठोर और निरंतर कार्रवाई की जाती रहेगी। जिला प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र में अवैध धान कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

दो लग्जरी कारों से 75 लाख का गांजा बरामद, ओडिशा के तीन लोग गिरफ्तार

Previous

Hyundai Creta को टक्कर देने आ रही Mahindra की नई मिड-साइज SUV, जानिए क्या होगा खास

Next

अवैध धान भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: 1471 कट्टा धान और 3 वाहन जब्त, प्रशासन सख्त